- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
चीन में बनी राखियों के खिलाफ सांसद शंकर लालवानी के बड़े प्रयास
स्वदेशी सांसद राखी -राऊ में आयोजित की राखी प्रशिक्षण कार्यशाला
प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के अभियान को जमीन पर उतारने के लिए सांसद शंकर लालवानी पूरी ताकत से काम कर रहे हैं। शंकर लालवानी ने स्वदेशी ‘सांसद राखी’ लांच की है और लगातार इसकी प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है। ऐसी ही एक कार्यशाला राऊ में आयोजित की गई जहां महिलाओं को राखी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
चीन में बनी राखियों के खिलाफ सांसद लालवानी की इस अनूठी पहल में महिलाओं को एनजीओ के माध्यम से राखी बनाने के लिए कच्चा माल दिया जाता है और राखी की बिक्री से प्राप्त पैसा भी इन्हीं महिलाओं को दिया जाएगा। इसके लिए इंदौर जिले में कई प्रशिक्षण क्षेत्र आयोजित किए जाएंगे।
राऊ में आयोजित राखी कार्यशाला में प्रशिक्षण एकता मेहता ने दिया साथ मे सहयोगी पायल गिदवानी ,ईशा भाटिया थे और घनश्यान नारोलिया, राऊ मंडल ग्रामीण महिला मोर्चा की ममता शर्मा, संगीता कोलथे, भारती पाटीदार, विद्या पॉल, रंगवासा के सरपंच श्याम पांडे, बीजेपी नेता हेमचंद मित्तल ,कमल गोस्वामी ,पंकज फ़तचंदनी आदि का विशेष सहयोग रहा।


