- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए वायुसेना के एयरक्राफ्ट से जामनगर भेजा टैंकर
ऑक्सीजन की सतत् आपूर्ति के लिए मध्य प्रदेश कर रही है युद्ध स्तर पर प्रयास
इंदौर. आज उमीदों से भरी उड़ान का नज़ारा इंदौर एयरपोर्ट पर देखने को मिला जब भारतीय वायुसेना के एयरक्राफ्ट के माध्यम से देर शाम को ऑक्सीजन टैंकर जामनगर के लिए रवाना हुआ।
केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के समन्वय से भारतीय वायुसेना का विमान इंदौर से ऑक्सीजन का ख़ाली टैंकर लेकर गुजरात भेजा गया है। वायुमार्ग से टैंकर भेजने से ट्रैवलिंग टाइम में बचत करने का प्रयास किया गया।
भारतीय वायुसेना का सी-सेवेनटीन एयरक्राफ्ट आज इंदौर एयरपोर्ट पर उतरा और यहाँ से 30 मेट्रिक टन क्षमता का ख़ाली ऑक्सीजन टैंकर लेकर जामनगर के लिए रवाना हुआ। तकनिकी कारणों से टैंकर भेजने मे कुछ विलंब हुआ पर अंततः शाम 7 बजे टैंकर जामनगर के लिए रवाना कर दिया गया। ऑक्सीजन और रेमडेसिवीर की अविलंब आपूर्ति के लिए सतत् प्रयास मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नियमित रूप से किए जा रहे हैं।
24 घंटों की होगी बचत
विमान खाली टैंकर को जाम नगर छोड़ आएगा। इसके बाद ये टैंकर जामनगर से भरकर सड़क मार्ग से इंदौर आएगा। इंदौर से जामनगर करीब 700 किलोमीटर की दूरी तय करने में टैंकर को एक तरफ करीब 24 से 27 घंटे लगते हैं. ऐसे में विमान टैंकर को करीब एक घंटे में ही जामनगर पहुंचा देगा। इस तरह करीब 24 घंटों की बचत होगी. इसके बाद प्लेन वापस इंदौर आकर करीब तीन घंटे बाद फिर से एक टैंकर लेकर जाएगा।


