- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
लोगों को अत्याधुनिक विश्व स्तरीय प्रौद्योगिकी का अनुभव देने के लिये टीई रिग इंदौर पहुंची
इंदौर. लोगों को जीवन में एक बार उत्कृष्ट और उन्नत प्रौद्योगिकी का अनुभव देने के लिये देश की यात्रा कर रही ताइवान एक्सीलेंस रिग इंदौर पहुंच चुकी है। यह रिग ताइवान के नये, उच्च प्रौद्योगिकी वाले और पुरस्कार विजेता उत्पाद दिखाती है, जिनमें गेमिंग, आईसीटी, होम एंड लिविंग के उत्पाद शामिल हैं।
ताइवान एक्सीलेंस का अवार्ड बेहतरीन प्रौद्योगिकी के लिये होता है। टीई रिग विश्व के सर्वोत्तम उत्पादों से लदी गाड़ी है, जो शहर भर में घूमी और सफायर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट और महालक्ष्मी नगर इंदौर में रूकी और लोगों को शानदार प्रौद्योगिकी का नजारा तथा अनुभव दिया। रिग को घेरे लोगों का रोमांच देखने लायक था।
लोगों ने अत्याधुनिक उत्पादों और प्रौद्योगिकी का दर्शन करने के लिये वाहन के आस-पास भीड़ लगा दी। ताइवान विश्व स्तरीय प्रौद्योगिकी का केन्द्र है और रिग उसके श्रेष्ठ नवोन्मेषों का प्रमाण है। इस प्रसिद्ध संस्थान से आने वाले अजूबे जैसे वाहन की खूब चर्चा हो रही है।

टीई रिग 90 दिनों में 12 राज्यों के 61 शहरों की यात्रा करेगी। हर शहर में यह लोगों को विश्व स्तरीय प्रौद्योगिकी का अनुभव लेने का मौका देगी। रिग पर अग्रणी ब्राण्ड्स, जैसे एसर, अडाटा, आइफा, आसुस, एवरमीडिया, एविजन, डी-लिंक, गीगाबाइट, एफईसीए, एमएसआई, थर्मलटेक, टोकुयो, यू.सीआर+ और ज़ोवी के उत्पाद होंगे और प्रौद्योगिकी प्रेमियों को उत्कृष्ट प्रौद्योगिकी छूकर देखने का मौका मिलेगा।
रिग 27 जून को दिल्ली से चली थी और यह इसका तीसरा संस्करण है। पहले दो वर्षों में इसे भारी प्रतिसाद मिला, जिससे उत्साहित होकर ताइवान एक्सीलेंस ने इस वर्ष रिग का और भी बड़ा वर्जन प्रस्तुत किया है। ताइवान एक्सीलेंस पहले से भारत के बड़े शहरों और मेट्रो में पहुँच चुका है और अब टीई रिग जैसी पहलों के साथ यह टियर 2 और टियर 3 शहरों के लोगों तक पहुँच रहा है।
टीई रिग की यात्रा के बारे में ताइपेइ वर्ल्ड ट्रेड सेंटर लायजन ऑफिस नई दिल्ली के निदेशक श्री हर्बन वू ने कहा, ‘‘टीई रिग की रोमांचक यात्रा की शुरूआत कुछ दिन पहले हुई। यह जिस शहर में जाती है, वहाँ सभी आयु वर्गों के लोगों को खुशियाँ देती है और सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी देखने का मौका देती है। हम भारत के हर कोने से अच्छे प्रतिसाद की उम्मीद करते हैं।’’
टीई रिग, ताइवान एक्सीलेंस गेमिंग कप के पहले आई है, जो भारत की सबसे लंबी चलने वाली ईस्पोर्ट्स चैम्पियनशिप है। टीईजीसी के छठे संस्करण में खिलाड़ी 3 गेम्स में भाग लेंगे- सीएसःजीओ, डोटा 2 और पीयूबीजी और ग्रैण्ड फिनाले मुंबई में 27 और 28 सितंबर को होगा, जिसमें कुल 8 सीएसःजीओ टीमें और 8 डोटा 2 टीमें विजेता बनने के लिये प्रतिस्पर्द्धा करेंगी, ताकि कुल 10 लाख रू. की नगद राशि जीत सकें और ताइवानी कंपनियों के गुडीज पा सकें।
इसके अलावा सीएसःजीओ की विजेता टीम को सभी खर्चों समेत ताइवान की यात्रा का मौका मिलेगा, जहाँ वे ताइवान एक्सीलेंस ईस्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में ताइवान, मलेशिया, फिलिपिन्स और थाइलैण्ड के टीईजीसी के विजेताओं के साथ एक दोस्ताना मैच खेलेंगे और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीईजीसी के बारे में अधिक जानकारी और भाग लेने के लिये रजिस्टर करने हेतु www.tegamingcup.in पर जाएं।


