- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं के सदस्यों को प्लाट दिलाने का अभियान पुनः तेज किया जाएगा
कलेक्टर ने विधायक महेंद्र हार्डिया की उपस्थिति में ली समीक्षा बैठक
इंदौर. विभिन्न गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं के सदस्यों को प्लाट दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान को पुनः तेज किया जाएगा। प्लाट आवंटन की प्रक्रिया हेतु शीघ्र शिविर लगाए जाएंगे. यह जानकारी आज यहां कलेक्टर श्री मनीष सिंह द्वारा ली गई समीक्षा बैठक में दी गई.
बैठक में विधायक महेंद्र हार्डिया, अपर कलेक्टर अभय बेडेकर, उप पंजीयक सहकारिता एम.एल. गजभिये सहित अन्य अधिकारी और विभिन्न गृह निर्माण सहकारी समितियों से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद थे. बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने गृह निर्माण सहकारी संस्थावार प्लाट आवंटन तथा उसके लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की. बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य रूप से पुष्प विहार गृह निर्माण सहकारी संस्था, श्री महालक्ष्मी नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था, देवी अहिल्या गृह निर्माण सहकारी संस्था, न्याय नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था, अयोध्यापुरी गृह निर्माण सहकारी संस्था, सविता गृह निर्माण सहकारी संघ संस्था, जागृति गृह निर्माण सहकारी संस्था की समीक्षा की.
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि सभी पात्र सदस्यों को उनका पूरा हक दिलाया जाए. जिनके पास सदस्यता की रसीद हैं, उन सब की सूची बनाई जाए. पात्रता का पुनः परीक्षण किया जाए. अपात्र तथा फर्जी सदस्यों को बाहर किया जाए. हर पात्र सदस्य के साथ न्याय हो और उन्हें प्लाट मिले, यह सुनिश्चित किया जाए. प्लाट दिलाने में आ रही बाधाओं को दूर किया जाए. उन्होंने मौके पर सीमांकन कराने के भी निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि नामांतरण और प्लाट आवंटन के लिए शिविर लगाए जाएं. कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जहां जरूरत हो वहां प्लाटों के लिए पुनरीक्षित लेआउट जारी किया जाए, जिससे कि अधिक से अधिक सदस्य लाभान्वित हो सके।
विधायक श्री हार्डिया ने कहा कि प्लाट आवंटन देने की प्रक्रिया लॉकडाउन के चलते शिथिल हो गई थी, उसे पुनः तेज किया जा रहा है. जल्दी से जल्दी सभी पात्र लोगों को लाभ दिलाने के प्रयास किए जाएंगे. साथ ही सभी संबंधित विभागों के सहयोग से विकास कार्य तेज गति से कराए जाएंगे. प्लाट दिलाने में आ रही दिक्कतों को दूर किया जा रहा है. सभी के साथ न्याय हो, यह प्रयास किए जा रहे हैं.


