- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
देश आर्थिक आपातकाल के दौर से गुजर रहा है: सज्जनसिंह वर्मा
अनाजमंडी की व्यापारिक चैपाल पर छलका व्यापारियों का दर्द
इन्दौर. इन्दौर लोकसभा चुनाव के चलते कांगे्रस प्रत्याशी पंकज संघवी के समर्थन में आज छावनी अनाज मंडी में इन्दौर शहर कांगे्रस कमेटी द्वारा व्यापारिक संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश सरकार के लोेक निर्माण एवं पर्यावरण मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसी सिलावट ने शिरकत की।
उक्त जानकारी देते हुए इन्दौर शहर कांगे्रस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, प्रदेश सचिव राजेश चैकसे, सम्भागीय प्रवक्ता अमित चैरसिया ने अपने संयुक्त प्रेस बयान में बताया कि लोकसभा चुनाव में कांगे्रस प्रत्याशी श्री पंकज संघवी के समथ्रन में आज छावनी अनाज मंडी में मध्यप्रदेश कांगे्रस कमेटी के महासचिव श्री अरविंद बागड़ी, पूर्व विधायक श्री अश्विन जोशी, व्यापारिक चैपाल का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारिक बंधु उपस्थित थे।
व्यापारिक चैपाल को सम्बोंधित करते हुए लोकनिर्माण मंत्री श्री सज्जनसिंह वर्मा ने कहा कि विगत 5 वर्षों से नरेन्द्र मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों से पूरे देश में उथल-पुथल की स्थिति निर्मित बनी हुई है। मोदी सरकार में राफल घोटाले के साथ नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला था, जिसने देश के आम नागरिकों के साथ ही व्यापारियों की कमर तोड़ कर रख दी है। आज देश में आर्थिक आपातकाल की स्थिति निर्मित है।
श्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता एवं आप सभी व्यापारीबंधुओं के सहयोग से प्रदेश में कांगे्रस की सरकार बनी है। जन नायक मुख्यमंत्री कमलनाथजी ने 76 दिन में 83 वचन पूरे किये। नरेन्द्र मोदी अपने मन की बात करते है, जबकि कमलनाथजी जन के मन की बात सुनकर फैसला लेते हैं, यही फर्क उनमें और हममें है। आप सबके सहयोग से हमने इस प्रदेश से भ्र्रष्ट मामा को बनवास पर भेजा है अब लोकसभा चुनाव में जुमलेबाज चैकीदार को भी घर भेजेंगें।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि अंतराष्ट्र्ीय मुल्कों एवं चंद उद्योगपति मित्रों के दबाव में आकर नरेन्द्र मोदी ने तुगलगी फरमान जारी करते हुए अव्यवहारिक जीएसटी लागू कर एैसा घंटा बजाया जिसकी गूंज आज भी व्यापारियों के कानों में गूंज रही है। नोटबंदी और जीएसटी के बाद भारतीय बाजारों में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है, वहीं कई व्यापार चैपट होकर बंद हो गये और व्यापारियों का दीवालिया निकल गया। हम वचन देते हैं कि आप इन्दौर से कांग्रेस का सांसद बनाओ हम आपके कंधे से अव्यवहारिक जीएसटी का बोझ उतारेगें। व्यापारिक चैपाल में व्यापारियों ने अपनी रोजमर्या में आ रही दिक्कतों से कांग्रेस नेताओं को अवगत कराया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अश्विन जोश, राजेश चैकसे, गिरधर नागर, प्रकाश तिवारी, अमित चैरसिया, ओम सिलावट, सचिन सिलावट, कमल वर्मा, दीनू बोयत, जीतू शर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण मौजूद थे। चैपाल का संचालन शहर कांगे्रस के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री विनय बाकलीवाल ने एवं अंत में आभर प्रदेश कांगे्रस के महासचिव श्री अरविंद बागड़ी ने माना।


