- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
मराठी व्यंजनों की खुशबू से महका आनंदम जागृति मेला
इंदौर। घरेलू उद्यमी महिलाओं को बढ़ावा देने के मकसद से दत्त नगर में सखी सहेली ग्रुप और दत्त नगर महिला मंडल द्वारा संयुक्त रूप से आनंदम जागृति मेले का आयोजन किया गया। मेले में गरमा गरम मिक्स दाल के भजिए, चकली, ओली भेल, पूरण पोली, पाटवड़ी, कड़ी-सांवरा, श्रीखंड जैसे मराठी व्यंजनों की महक ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। इसके अलावा मेले में दही बड़ा, कड़ी फाफड़ा, खाखरा, दाबेली, पानी-पुरी, चाट-पकौड़ी, चाकलेट, अचार, पापड, बड़ी के स्टाल से लेकर इमीटेशन ज्वेलरी और कॉस्मेटिक आयटम, डिजाइनर रंगोली, आयुर्वेदिक उत्पाद, आर्गनेकि प्रोडक्ट, कुरते, पैठनी साडिय़ों के स्टाल्स भी थे।
यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक मीनाक्षी नवाथे और स्मिता संगमनेरकर ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला उद्यमी डॉ. प्रियंका मोक्षमार एवं विशेष अतिथि वीणा नामदेव और निशा कर्पे थी। इस अवसर पर डॉ. मोक्षमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन बड़े स्तर पर किए जाना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि दत्त नगर (राजेंद्र नगर), वैशाली नगर, परस्पर नगर और रामबाग में अधिकांश महिलाएं घरों में अचार, पापड़, बड़ी से लेकर मीठे और नमकीन स्वादिष्ट व्यंजन बनाती है। ऐसी 50 महिलाओं को बढ़ावा देने के मकसद से यह आयोजन पहली बार किया गया, ताकि उनका आत्मविश्वास और बढ़े। सभी स्टाल्स का संचालन महिलाओं ने किया और वे सभी महाराष्ट्रीयन वेशभूषा (विशेषकर साडिय़ां) पहनकर पूरे समय मौजूद रहीं। संपूर्ण आयोजन में महाराष्ट्रीयन संस्कृति की झलक दिखाई दे रही थी।
अतिथि स्वागत अर्पणा जोशी, सुषमा चंद्रवासकर, वंदना शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी नवाथेे ने किया और आभार माना रूपाली पाटिल ने। मेले में आने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए सभी को जागरूक किया गया।


