- कारगिल विजय दिवस पर टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स का विशेष कार्यक्रम
- Shimmer Gowns to Lavender Ethnics: Triptii Dimri Serves a Blend of Traditional and Modern Fashion
- Pooja Hegde Shares Wholesome BTS Clicks with Thalapathy Vijay as Jana Nayagan Releases, Pens ‘One Last Time’
- Bhumi Satish Pednekkar Requests Sonam Wangchuk to End his Indefinite Fast, Says "Your concerns have resonated with people across the country, and we are beginning to see progress"
- प्रोफेशनल हेयर स्टाइलिस्ट बनने का सपना होगा पूरा
मध्यप्रदेश में मनायेंगे कमल दीपावली : विनय सहस्त्रबुद्धे
इंदौर. शहनाई गार्डन में इंदौर संभाग के प्रमुख अपेक्षित वर्ग के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विनय सहस्त्रबुद्धे, राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नंदकुमारसिंह चौहान, संभागीय संगठन मंत्री श्री जयपालसिंह चावड़ा, श्री अम्बाराम कराड़ा, संभागीय कार्यालय मंत्री श्री अनंत पंवार, अभियान प्रभारी श्री महेश जोशी आदि अपेक्षित वर्ग के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई।
श्री विनय सहस्त्रबुद्धे ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश 29 अक्टूबर से तीन दिवसीय विशेष संपर्क अभियान प्रारंभ करेगी। जिसमें पार्टी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं के लाखों लाभार्थियों से घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता हितग्राहियों को मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का एक पत्र भी सौंपेंगे, जिसमें कमल दीपावली मनाने का अनुरोध होगा।
श्री सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि मध्यप्रदेश में ऐसा कोई वर्ग नहीं है, जिसके सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कोई न कोई योजना न बनायी हो। हर वर्ग के लिए सरकार ने कल्याणकारी कार्यो की एक लंबी श्रृंखला खड़ी की है। भारतीय जनता पार्टी विशेष अभियान के माध्यम से हितग्राहियों से संपर्क कर समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए आशीर्वाद लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में चलने वाले विशेष संपर्क अभियान की युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही है। घर घर संपर्क की योजनाएं बनायी जा रही है।
29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलेगा विशेष संपर्क अभियान
श्री सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता हितग्राहियों से घर घर संपर्क करेंगे और प्रत्येक हितग्राही से मोबाइल नंबर 7304473044 पर मिस कॉल कराया जायेगा। इस संपर्क का फोटो भी इसी वाट्सअप नंबर पर शेयर किया जायेगा। संपर्क के दौरान कार्यकर्ता हितग्राहियों को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष का पत्र भी सौंपेंगे।
पत्र में प्रदेश की जनता से कमल दीपावली मनाने का विशेष आग्रह किया जायेगा। हमारी कोशिश रहेगी कि विशेष संपर्क अभियान से कोई भी परिवार न छूटे और पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित हो।
राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमारी सरकार ने जो भी योजनाएं बनाई और लागू की हैं, वे जनता से मिले सुझावों के आधार पर ही बनी हैं। लाड़ली लक्ष्मी से लेकर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना तक और तीर्थ दर्शन योजना से लेकर संबल तक, सभी योजनाओं की जड़ में लोगों से मिले सुझाव ही हैं।
इसके लिए हमने समाज के हर वर्ग की महापंचायतें और सम्मेलन किए और उनकी राय जानी। उसी के आधार पर योजनाएं बनाईं। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की समृद्धि का रोड मैप तैयार करने की बात आई है, तो इसे भी प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता मिलकर प्रदेश को समृद्ध बनाने के लिये सुझाव देंगी।
‘भविष्य का संदेश, समृद्ध मध्यप्रदेश’ अभियान को जनकल्याण का महायज्ञ बताते हुए श्री विजयवर्गीय ने कहा कि जनता इस महाअभियान में शामिल हो और अपने सुझाव देकर इस महायज्ञ में अपनी आहुति डाले। जनता से जो भी अच्छे सुझाव मिलेंगे, उनके आधार पर हम रोडमैप तैयार करेंगे और अगले 5 सालों में प्रदेश को समृद्ध मध्यप्रदेश बनाएंगे।
संभागीय बैठक का संचालन श्री अम्बाराम कराड़ा ने किया एवं आभार श्री अनंत पंवार ने माना।


