- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
चौड़ीकरण में बाधक मल्हारगंज थाने की बाउण्ड्रीवाल तोड़ी
इंदौर. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बडा गणपति से कृष्णपुरा छत्री एमजी रोड तक सडक चौडीकरण का कार्य किया जा रहा है. इसके तहत निगम द्वारा उपरोक्त मार्ग के रहवासियो व दुकानदारों को रोड चौडीकरण में बाधक स्वयं हटाए जा रहे हैं. इसी के अतंर्गत मंगलवार को मल्हारगंज थाने की बाउण्ड्रीवाल तोड़ी गई.
आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने बताया कि इसी क्रम में आज स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत प्रस्तावित बडा गणपति से कृष्णपुरा छत्री तक एमजी रोड चौडीकरण में एमजी रोड स्थित थाना मल्हारगंज की बाधक बाउण्ड्रीवॉल को जेसीबी के माध्यम से रिमूव्हल करते हुए. लगभग 3 मीटर अंदर की ओर किया गया. आयुक्त ने बताया कि बड़े गणपति से खजूरी बाजार की शुरुआत तक कई लोगों ने अपने बाधक निर्माण हटा लिए है. इसमें लोग आगे आकर खुद के निर्माण तोड़ रहे है। इसलिए उन्होंने आगे भी समय देकर रहवासी ओर दुकानदार की मदद की बात कही है. उनके मुताबिक जब तक लोग खुद स्वेच्छा से अपना निर्माण तोड़ रहे है, तब तक यहां निगम हथौड़े व बुल्डोजर नहीं चलाएगी.


