- Vikram Solar Brings Together Indore’s Renewable Energy Players at 'PowerConnect 2026'
- विक्रम सोलर का ‘पावरकनेक्ट 2026’ में इंदौर के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाया
- आकाशवाणी के ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी ने श्रोताओं के सवालों का वैज्ञानिक तरीके से दिया समाधान
- Movies & Shows that bring the reality of hospital corridors to life
- Sidharth Malhotra On Finding Truth In The Supernatural World Of Vvaan
श्याम दरबार में दर्शनों हेतु भक्तों की कतारें
इन्दौर। श्याम मित्र मंडल की मेजबानी में एबी रोड स्थित शुभकारज गार्डन पर कल शाम श्याम सरकार के दरबार और अखंड ज्योत के दर्शनों हेतु भक्तों की कतारे मध्य रात्रि तक लगी रही। मंडल के रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत यह दिव्य आयोजन सौल्लास संपन्न हुआ।
श्याम भक्त श्रीमती पुष्पा मित्तल के सानिध्य में जगदीश अग्रवाल , गोविंद अग्रवाल, मनीष मित्तल, पवन गुप्ता यजमान, सुरेश गोयल आदि ने अखंड ज्योत का शुभारंभ किया, इसके बाद श्याम भक्तों ने कतारबद्ध हो कर अखंड ज्योत एवं श्याम दरबार के मनोहारी स्वरूप के दर्शन किये। कोलकाता से आए कलाकारों ने श्याम दरबार का इतना मनोहारी श्रंृगार किया था कि अनेक श्रद्धालुओं ने बार बार दर्शन किये।
अखंड ज्योत के साथ हनुमान, गणेशजी, कृष्ण और खाटू श्याम के शीश सहित समूचे दरबार की साक्षी में देश विदेश से आए श्याम भक्तो ने भजन गायक शुभम- रूपम और शीतल पांडे के भजनो के साथ श्याम बाबा की आराधना की। करीब 4 घंटों तक चले इस महोत्सव का समापन श्याम रसोई के साथ हुआ। अंत में जगदीशचंद अग्रवाल ने आभार माना.
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी विनोद अग्रवाल, प्रेमचंद गोयल, विष्णु बिंदल, टीकमचंद गर्ग, सांसद प्रतिनिधि राजेश अग्रवाल, एस.एन. गोयल समाधान, किशोर गोयल, पार्षद सीमा वीरांग, शोभा गर्ग, सहित अनेक विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित थे.


