- डॉ. शरद पंडित के अमृत महोत्सव पर पौधारोपण कार्यक्रम
- निहिलेंट ने एआई आधारित भावनाओं को पहचानने और भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर बनाने वाला ऐप nSEPIA लॉन्च किया
- Pan-India Superstar Shivarajkumar Unleashes His Fiercest Avatar Yet as the ‘Original Monster’; First Poster and Motion Poster Out Now
- पैन इंडिया सुपरस्टार शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
- Akshay Kumar-Vipul Amrutlal Shah reunite for alien thriller Samuk after 12 years
पंचकुईया में हजारों भक्तो ने किया भगवान शिव का महारूद्राभिषेक, गूंजे जयकारे
इंदौर । पंचकुईया स्थित श्री राम मंदिर पर सावन मास मे संजय शुक्ला मित्रमंडल द्धारा आयोजित शिव -शक्ति महारूद्राभिषेक मे गुरूवार को साढे पांच हजार से ज्यादा जो़ड़ों ने महामण्डलेश्वर लक्ष्मणदास महाराज के पावन सानिध्य मे भगवान का पूजन अर्चन कर सुख समृद्धि की कामना की।
आयोजक संजय शुक्ला ने बताया कि अनुष्ठान प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से प्रांरभ होकर दोपहर 12 बजे तक चलता इसमे गुरूवार को सामूहिक महारूद्राभिषेक साढे़ पांच हजार से अधिक जोड़ों ने शिवंलिगो का पूजन अर्चन कंकू, हल्दी, चावल, कुमकुम लगाकर दूध दही व पंचामृत से अभिषेक कर वेद मंत्रों के साथ किया । पूरे अनुष्ठान में परिसर पंडितों के वेद मंत्रो से गूंज रहा है। पंचकुईया राम मंदिर पर अनुष्ठान 11 अगस्त तक जारी रहेगा । पूजन अर्चन के बाद हजारो भक्तों द्वारा एक साथ महाआरती की गई।
आयोजन के दौरान महामण्डलेश्वर लक्ष्मणदास महाराज ने कहा कि हजारो भक्तो द्धारा प्रतिदिन भोले बाबा की भक्ति की जा रही है इस भक्ति का फल अवश्य मिलेगा क्योंकि भोले की भक्ति मे ही सबसे ज्यादा शक्ति है। सावन मास मे भोले बाबा का पूजन अर्चन व रूद्राभिषेक करना ही सबसे बड़ा पुण्य होता है इससे सभी संकटों का प्रायश्चित हो जाता है।
सामूहिक रूप से प्रतिदिन हजारों भक्त भगवान का रूद्राभिषेक कर रहे है उन सभी को शिवलिंग का वितरण भी किया जा रहा है। इसका पुण्य ऐसा अद्भुत आयोजन करवाने वाले संजय शुक्ला व उनकी टीम को जरूर मिलेगा। इस अवसर पर राजेन्द्र शुक्ला व संजय शुक्ला ने सपत्नीक भगवान का पूजन अर्चन किया।


