- BVG India wins mandate to operate & maintain Indore's Multimodal Bus Terminal
- बीवीजी इंडिया को इंदौर के मल्टीमॉडल बस टर्मिनल के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी मिली
- अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का 10वां ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र 9 अगस्त को
- Kroll India Celebrity Brand Valuation 2025
- Bad day? These 5 comedy movies promise the perfect mood reset
स्टूडेंट् एक्सचेंज प्रोग्राम में तीन छात्र जाएंगे ताईवान युनिवर्सिटी
इंदौर. चमेली देवी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के 3 छात्रों को मिनची यूनिवर्सिटी ताइवान के मास्टर प्रोग्राम के लिए चुना गया है. छात्रों का यह चयन मिनची युनिवसिर्टी और चमेलीदेवी इंस्टीट्यूट के बीच हुए एक एक्सचेंज स्टूडेंट प्रोग्राम के तहत हुआ है। चुने गए छात्र अब ताइवान में नि:शुल्क पढेंग़े.
उपरोक्त जानकारी संस्था के ग्रुप डॉयरेक्टर डॉ. जॉय बनर्जी ने दी. उन्होंने बताया कि मिनची यूनिवर्सिटी ताइवान की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी है जिसकी स्थापना 1963 में हुई थी. इस यूनिवर्सिटी के साथ चमेली देवी कॉलेज के स्टूडेंट्स एंव फेकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम पर एमओयू साईन किया है जिसके तहत चयनित कंप्युटर साईंस की छात्रा शिवानी बल्ेदवा, राघव जठलिया और मैकेनिकल के. कृष्णकांत तिवारी की एम.एस. की पढ़ाई अब युनिवर्सिटी में पुरी तरह नि:शुुल्क होगी.
कॉलेज के ही एक फेकल्टी मेंबर षषांक सिंह पंवार को भी पीएचडी के लिए चुना गया है. स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत चुने गए इन छात्रों को इस यूनिवर्सिटी की फीस नहीं देना होगी. साथ ही इन्हें 15000 से 20000 प्रतिमाह स्टाईफंड भी यूनिवर्सिटी द्वारा दिया जाएगा.
इस विश्वविख्यात यूनिवर्सिटी में पढऩे के बाद छात्रों को वैश्विक बाजार में नई संभावनाएं भी मिलेगी. कॉलेज के चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की है.


