- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
दो खतरनाक मकानों को किया ध्वस्त, नगर निगम ने की कार्रवाई
इंदौर. नगर निगम ने सोमवार को शहर के दो और खतरनाक श्रेणी के मकान धवस्त कर दिए. कार्रवाई जोन-12 के मोती तबेला और रावजी बाजार (गाड़ी अड्डा) क्षेत्र में की गई.
निगम अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को निगम रिमूव्हल विभाग द्वारा झोन 12 अंतर्गत सत्यनारायण साहु पता 9-10 गाडी अडडा जूनी इंदौर स्थित 4 हजार स्के. फीट में बना जर्जर व खतरनाक मकान को जेसीबी के माध्यम से रिमूव्हल किया गया. इसके बाद झोन 12 अंतर्गत महमूद अली पिता स्व. युसुफ अली 18/2 मोती तबेला में 400 स्के. फीट पर बना जर्जर व खतरनाक स्थिति में होने से रिमूव्हल करने की कार्यवाही की गई.
कार्यवाही के दौरान भवन अधिकारी अश्विन जनवदे, भवन निरीक्षक आनंद रैदास, रिमूव्हल विभाग के बबलु कल्याणे, रिमूव्हल स्टाफ व अन्य उपस्थित थे.
उल्लेखनीय है कि निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर मानसून सीजन में अतिखतरनाक श्रेणी के मकान तोड़ने के निर्देश दिए हैं. उसी कड़ी में निगम द्वारा अब हर एक-दो दिन के अंतराल में जर्जर मकान तोड़े जा रहे हैं. निगम ने बारिश के पहले शहर का सर्वे करवाकर 164 खतरनाक और अतिखतरनाक श्रेणी के मकान छांटे हैं. इनमें से 27 अतिखतरनाक श्रेणी के मकान हैं. अब तक निगम 11 जर्जर मकान तोड़ चुका है.


