- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
उदित नारायण और अल्का याग्निक ने स्व. रफी साहब के साथ अपनी पहली यादों के बारे में बताया!
पिछले सात सफल सीजंस से बाल गायकों की मधुर आवाजों और धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ रियलिटी टेलीविजन पर राज करने के बाद ज़ी टीवी का पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स अब सीजन 8 के साथ लौट आया है। नए सीजन में जहां बाॅलीवुड प्लेबैक की गोल्डन तिकड़ी – अल्का याग्निक, उदित नारायण और कुमार सानू जजों के रूप में नजर आ रही है, वहीं पॉपुलर एंकर मनीष पॉल इस शो को होस्ट कर रहे हैं। प्रतिभागियो के टैलेंट, जजों की जुगलबंदी और मनीष की कॉमिंग टाइमिंग के साथ दर्शकों को इस पूरे सीजन के दौरान मजेदार वीकेंड्स देखने को मिलेंगे।
आगामी होली स्पेशल एपिसोड में दर्शकों को ढेर सारी मस्ती करने के साथ ही गुजरी यादों में लौटने का मौका भी मिलेगा। इस दौरान एक प्रतिभागी, जो मोहम्मद रफी का बड़ा फैन है, से बात करते हुए अल्का याग्निक ने अपनी एक दिल छू लेने वाली कहानी बताई, जब वो बचपन में रफी जी से मिली थीं।
इस खूबसूरत सिंगर ने बताया, ‘‘मुझे याद है जब मैं रफी जी के घर गई थी। उस समय मैं स्कूल में पढ़ती थी। तब उन्होंने मुझसे पूछा था कि क्या मुझे उनके गाने पता है, और मैंने इस पर हां कहा था। तब उन्होंने मुझसे पूछा कि मुझे उनका कौन-सा गाना सबसे ज्यादा पसंद है। उन्होंने हारमोनियम पर मेरे लिए ‘आज मौसम बड़ा बेईमान है‘ गाना भी बजाया। वो खास याद हमेशा के लिए मेरी जहन में समा गई।‘‘
उदित नारायण ने भी अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्हें 1980 में पहला ब्रेक मिला था, जिसमें उन्हें मोहम्मद रफी के साथ गाने का मौका मिला था। उदित नारायण बताते हैं, ‘‘मेरे शुरुआती साल संघर्ष भरे थे। रेडियो नेपाल के लिए एक मैथिली लोक गायक के रूप में अपना करियर शुरू करने से लेकर रफी साहब के साथ अपना बड़ा ब्रेक मिलने तक, मेरे लिए यह सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। लेकिन मैं इस सफर में हुए अनुभव का शुक्रगुजार हूं जिसने मुझे आज यह सिंगर बनाया।
हमें भी यकीन है कि इस शो के फैंस इन दोनों सिंगर की कहानियां सुनकर प्रेरित होंगे। ऐसे में मोहम्मद रफी से ना मिल पाने का अफसोस कुमार सानू के चेहरे पर साफ जाहिर हो रहा था। लेकिन हमें यकीन है कि रफी जी को भी कुमार सानू के इम्प्रेसिव संगीत करियर पर उसी तरह गर्व हुआ होगा जिस तरह हमें उन पर नाज है।


