- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
इन पेड़-पौधों से होगा वास्तु दोष निवारण
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिषाचार्य, रतन विशेषज्ञ

अशोक :— अशोक = अ + शोक यह पेड़ यदि घर पर हो तो कोई भी शोक नहीं रहता | इसे घर में लगाने से अशुभ दोष समाप्त हो जाते हैं।
केला:— घर की चारदीवारी में केले का वृक्ष लगाना शुभ है। इसे ईशान कोण में लगाना शुभ है। क्योंकि यह बृहस्पति ग्रह का प्रतिनिधि वृक्ष है। केले के समीप यदि तुलसी का पेड़ भी लगा लें, तो शुभकारी रहेगा। (केले का पेड़ कुछ पुस्तकों के अनुसार घर पर नहीं लगाना चाहिए )
अश्वगंधा :— यह पेड़ स्वत: ही उगता है। यह वृक्ष वास्तु दोष समाप्त करने की क्षमता रखता है।
नारियल:– नारियल का वृक्ष घर में लगाना फलदायी है। जिस घर में नारियल का वृक्ष होता है, वहां रहने वाले के मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
तुलसी :— यह जीवनदायिनी और लक्ष्मी स्वरूपा है। इसे प्रत्येक हिन्दू घर में लगाते हैं। लोग इसकी श्रद्धापूर्वक पूजा भी करते हैं। इसे घर के भीतर रखने से अशुभ ऊर्जा नष्ट होती है। घर का वातावरण भी पवित्र व शुद्ध बनता है। घर के बीच (ब्रहम स्थान ) अथवा ईशान कोण में तुलसी का होना अत्यन्त शुभ है |
श्वेत आर्क – श्वेत आर्क का पेड़ लगाने से घर में सुख समृधि आती है |
आंवला:– आंवले का वृक्ष घर में लगाना शुभ माना गया है। इसे पूर्व व उत्तर में लगाएं। इसकी नित्य पूजा करना भी फलदायी है।
नीम:– घर के वायव्य कोण में नीम का वृक्ष होना अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। शास्त्रों के अनुसार इसका रोपण करना कल्याणकारी तथा मोक्षदायक माना जाता है।
बिल्व:– भगवान शिव को बिल्व का वृक्ष अत्यंत प्रिय है। इसको लगाने से धन संपदा की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इसकी पूजा करें व इसके पत्ते शिवलिंग पर चढ़ाएं।
शतावर:— वास्तुनुसार यह एक बेल है। इसे घर में इस तरह लगाएं कि यह ऊपर की ओर चढ़े।
मनी-प्लांट– मनी प्लांट लगाने से धन और आय के स्तोत्र बढ़ते हैं | मनी प्लांट को आग्नेय कोण में रखना शुभ है |
अपराजिता – अपराजिता का पौधा घर में होने से आप अपराजित रहते है, कोर्ट-कचहरी में विजयी होती है |
गिलोय – गिलोय के पौधा होने से स्वास्थ अच्छा रहता है | यह पौधा अमृत सामान है, आयुर्वेद व् धर्म शास्त्र दोनों में इस पेड़ को अमृत बोल गया है |
पौधा रोपण हेतु ज्योतिष के अनुसार नक्षत्रों का महत्व है—–
उत्तरा फाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, उत्तरा भाद्रपद, रोहिणी, मृगशिरा, रेवती, चित्रा, अनुराधा, मूल, विशाखा, पुष्य, श्रवण, अश्विनी, हस्त इत्यादि नक्षत्रों में किए गए पौधा रोपण शुभ फलदायी होते हैं।
घर में बेर, केला, अनार, पीपल और नींबू लगाने से घर की वृद्धि नहीं होती।
घर के पास कांटे वाले, दूध वाले और फल वाले वृक्ष हानिप्रद होते हैं।
शास्त्रों में कहा गया है कि एक पेड़ दस पुत्रों के समान होता है।


