- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रशंसकों की बढ़ी एक्साइटमेंट! विशाल मिश्रा और मिथुन का ‘तुम्हें भी हमसे’ गाना कल होगा आउट
गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय ने जैसे ही ‘तुम मेरे हो’ की शानदार झलक के साथ प्यार के मौसम में इंटेंस और जुनूनी लव स्टोरी की शुरुआत की, दर्शक भी उससे जुड़ते चले गए। झलक में सुनाई दिए बैकग्राउंड म्यूजिक ने लोगों के बीच खास एक्साइटमेंट पैदा कर दी। फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपनी खुशी जाहिर करते हुए इस गाने को लेकर एक्साइटमेंट दिखाया और म्यूजिक की दुनिया के दो बेहतरीन कलाकारों विशाल मिश्रा और मिथुन की जोड़ी की खूब चर्चा की। फैंस लगातार ‘तुम्हें भी हमसे’ गाने को जल्द रिलीज़ करने की डिमांड कर रहे थे।
अब लोगों की डिमांड पर मेकर्स भी तैयार हैं। लगातार बढ़ती एक्साइटमेंट और फैंस की डिमांड को देखते हुए मेकर्स ‘तुम्हें भी हमसे’ गाने को कल रिलीज़ करने जा रहे हैं।
मिथुन की खूबसूरत म्यूजिक कम्पोजीशन और विशाल मिश्रा की दिल को छू लेने वाली आवाज़ ने झलक में ही इस गाने की फीलिंग की गहराई की झलक दे दी है। अब गाने के रिलीज़ होने के बाद इसकी इमोशनल इंटेंसिटी और भी खुलकर सामने आएगी। इसके साथ ही गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की शानदार केमिस्ट्री भी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। दोनों की जोड़ी प्यार, जुनून और इमोशंस से भरी एक लव स्टोरी की दुनिया की झलक देती है, जहां पैशन कहानी के सेंटर में दिखाई देता है।
‘तुम्हें भी हमसे’ सिर्फ एक लव सॉन्ग नहीं है, बल्कि यह ऐसी फीलिंग्स को सामने लाने की कोशिश करता है, जो सीधे दिल को छू जाएं।
‘तुम मेरे हो’, ईशा मालवीय की हिंदी सिनेमा में पहली फिल्म है। फिल्म का डायरेक्शन आशीष पांडा ने किया है। इसका प्रोडक्शन रेवा क्रिएटिव हाउस और डेबगुरु फिल्म्स ने किया है। फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी सारेगामा के पास है, जबकि इसका डिस्ट्रीब्यूशन पीवीआर पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है।
फिल्म की प्रोडूसर आरती एस और देबिना बनर्जी हैं। रोमांच मेहता और अम्मान रियास्ती इसके सी कोप्रोडूसर हैं। फिल्म में शान आर. ग्रोवर भी इम्पॉर्टन्ट रोल में नजर आएंगे, जबकि अनुष्का लुहार इस फिल्म के जरिए अपना एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं।
फिल्म की स्टोरी और स्क्रीनप्ले निरंजन अयंगर और पूर्वा नरेश ने लिखी है। फिल्म के सॉन्ग्स के लिरिक्स रश्मि विराग मिश्रा, मिथुन, अजीम शिराजी, संजू राठौड़, विवेक वर्मा और गीत सागर ने लिखे हैं। फिल्म का म्यूजिक मिथुन, संजू राठौड़, विवेक वर्मा, कृष, उद्दीपन शर्मा और अर्जुना हरजाई ने तैयार किया है।
प्यार, जुनून और इमोशंस से भरी खूबसूरत लव स्टोरी ‘तुम मेरे हो’ 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


