- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
इंदौर के लिये जो अच्छे से अच्छा होगा वह करेंगेः मिश्रा
प्रभारी मंत्री के रूप में श्री मिश्रा के प्रथम नगर आगमन पर किया स्वागत सम्मान
इंदौर. हम सब मिलकर चलेंगे, साथ काम करेंगे और भाजपा को प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवजराजसिंह चौहान की अपेक्षा अनुसार आगे से आगे ले जाएंगे. इंदौर के विकास के लिये जो अच्छे से अच्छा होगा वह करेंगे.
यह बात गृह मंत्री और इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कही. प्रभारी मंत्री के रूप में प्रथम नगर व कार्यालय आगमन पर भाजपा वरिष्ठजनों एवं अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने स्वागत व सम्मान किया. श्री मिश्रा का प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, विधायक रमेश मेंदोला, महेन्द्र हार्डिया, मालिनी गौड़, आकाश विजयवर्गीय, सुदर्शन गुप्ता, गोपीकृष्ण नेमा, मधु वर्मा, उमेश शर्मा, गोविन्द मालू, अभिषेक बबलू शर्मा, देवकीनंदन तिवारी सहित अपेक्षित कार्यकर्ताओं के द्वारा एवं मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री के द्वारा स्वागत किया गया.
श्री मिश्रा ने कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में पहली बार आया हूं. इंदौर ऐसा शहर है जो यहां आये उसकी यहां से जाने की इच्छा नहीं होती. यहां के नगरवासी एवं कार्यकर्ताओं में प्रेम, स्नेह, अपनत्व एवं भाईचारा होता है. इंदौर का दिल बहुत बड़ा है. आप सभी की भाषा इतनी मीठी है और इतना मीठा बोलते है कि व्यक्ति अभिभूत होकर अपना बन जाता है. यही प्रेम, स्नेह हमारी और प्रदेश की ताकत है. साथ ही कार्यकर्ताओं के विकास के लिये भी जो हो सकता है वह सब करेंगे.


