- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
महिलाएं सपना देखें, तभी उसके प्रति जुनून आएगा: फाल्गुनी नायर
इंदौर, 24 अगस्त. महिला पहले किसी काम को लेकर एक सपना देखें, तभी उसे लेकर जुनून आएगा. उस काम के प्रति चाह बढ़ेगी. आमतौर पर महिलाएं अपने परिवार के लिए समर्पण कर देती है. लेकिन महिलाएं अपनी सोच का दायरा बढ़ाएं और सपना देखें. वह निश्चित ही अपना लक्ष्य हासिल कर लेगी.
यह कहना है नायका.कॉम की की संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर का. फाल्गुनी ने शहर में नायका ब्यूटी बार इवेंट के लिए शहर का दौरा किया. शुक्रवार को ब्यूटी बार के इंदौर संस्करण को ट्रेजर आईलैंड नेक्स्ट मॉल में आयोजित किया गया था, जहॉँ मेहमानों ने सौंदर्य विशेषज्ञों के साथ पर्सनल ब्यूटी सेशंस, हेयर केयर सेशंस का आनंद लिया.
इसके अलावा नायका स्टोर में ग्राहकों ने आने वाले फेस्टिव सीजन के लिए बेस्ट मेकअप प्रॉडक्ट्स और अपने सौंदर्य से सम्बंधित समस्याओं के बारे में सौंदर्य विशेषज्ञों से सुझाव प्राप्त किया. साथ ही भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय ब्यूटी ब्रांडों को प्रस्तुत किया गया ताकि ग्राहकों को उन ब्रांडों का सीधा अनुभव मिल सकें.
श्रीमती फाल्गुनी ने बताया कि हम उत्सवों के मौसम के लिए सौंदर्य समाधानों पर विशेष ध्यान देने के साथ ही इंदौर में ब्यूटी बार प्रस्तुत करते हुए प्रसन्न हैंय नायका के लिए इंदौर एक महत्वपूर्ण बाजार है, जहां हमारी बिक्री दर्शाती है कि इंदौर के ग्राहक बहुत ही समझदार और सर्वोत्तम गुणवत्ता के कद्रदान हैं. मुझे लगता है कि इंदौर के ग्राहकों को नवीनतम ब्यूटी ट्रेंड्स और विशिष्ट उत्पादों के बारे में काफी जानकारी है.
इसके बावजूद वे नवीनतम सौंदर्य, मेकअप और हेयर ट्रेंड्स के बारे में अधिक से अधिक सीखने-समझने के लिए उत्साहित रहते हैं. कंपनी की हेड रिटेल अद्वेता नायर ने बताया कि ऑन में हमें अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. लेकिन कस्टमर की डिमांड पर हमने रिटेल स्टोर शुरू किया है.
एक हजार से ज्यादा ब्राण्ड
ऑनलाइन ब्राण्ड चालू करने को लेकर श्रीमती फाल्गुनी ने बताया कि यह ब्राण्ड 2012 में लांच किया गया. इसे शुरू करने के पहले मैंने कोटेक महिंद्रा में अपने पद से इस्तीफा दिया था फिर उसे शुरू किया. उस समय मैंने देखा था कि ब्यूटी प्रोडक्ट की खपत काफी कम है और कई बड़े ब्राण्ड देश में उपलब्ध नहीं है. हमने कई उत्पादों को हमारी वेबसाइट पर जोड़ा. आज हमारे पास एक हजार से ज्यादा ब्राण्ड और 80 हजार से ज्यादा उत्पाद है. इसमें हमारे खुद के भी कुछ ब्राण्ड है. 21 रिटेल स्टोर है और 6 वेयर हाउस है. मार्च 2019 तक हमारा 45 रिटेल स्टोर करने का लक्ष्य है.


