- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
दिव्यांश-शिवम ने जीता टीसीएस विज़ इंदौर संस्करण
इंटर स्कूल क्विज कॉम्पीटिशन
इंदौर. टाटा कंसल्टेन्सी सर्विसेज (टीसीएस) ने इंटर-स्कूल क्विज, टीसीएस आइटी विज़ का आयोजन किया. इसमें सागर पब्लिक स्कूल भोपाल के दिव्यांश कुलश्रेष्ठ और शिवम शुक्ला विजेता रहा. वहीं सेंट पॉल स्कूल इंदौर के संजयंसिह राजपूत और कार्तिक तिवारी रनर अप रहे.
यूनिर्सिटी ऑडिटोरियम में आयोजित इस क्विज में इंदौर के लगभग 1000 स्कूली स्टूडेंट्स ने भाग लिया. इस साल इंदौर संस्करण में शहर के बाहर भोपाल, देवास, सीहोर और उज्जैन की टीमों ने भी भाग लिया.
क्विज के आयोजन का उद्देश्य प्रौद्योगिकी कुशलता की ताकत के बढ़ते महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना था कठिन मुकाबले वाली यह वार्षिक ज्ञानवद्र्धक पहल कक्षा 8 से 12 में पढऩे वाले स्टूडेंट्स के लिए थी. इसमें हरेक स्कूल से दो-दो सदस्यों की एक से ज्यादा टीमें भाग ले सकती थीं और कोई प्रवेश शुल्क नहीं था.
इस साल के टीसीएस आईटी विज़ विभिन्न तकनीकी धारा का सम्मिश्रण था जिसे एनिमेशन साॉफ्टवेर के प्रयोग से विकसित गैमिफिकेशन राउंड के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
प्रस्तुतियों ने दर्शकों को काफी अचंभित किया. कुल 5 राउंड में मास पर्सनलाइजेशन, पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ उठाना, घातांकीय मूल्य निर्माण करना और जोखिम स्वीकार करना सम्मिलित है. इनके अलावा टीसीएस/50 पर एक विशेष राउंड भी था.
क्विज के प्लेटफॉर्म ने उन तकनीकी ट्रेंड्स की पड़ताल की जो दुनिया भर में भारी संकर्षण पैदा करने को तत्पर हैं. शुरुआती लिखित राउंड की शीर्ष 6 टीमों ने क्षेत्रीय फाइनल के लिए क्वालिफाई किया. क्षेत्रीय फाइनल में पाँच राउंड की क्विज के बाद
सागर पब्लिक स्कूल भोपाल के दिव्यांश कुलश्रेष्ठ और शिवम शुक्ला ने चैम्पियन का खिताब जीता. विजेता टीम को 60,000 रुपये के गिफ्ट वाउचर दिए गए. वहीं रनर अप के लिए सेंट पॉल स्कूल इंदौर के संजयंसिह राजपूत और कार्तिक तिवारी को 40,000 रुपये क गिफ्ट वाउचर दिए गए. दोनों टीम को विशेष रूप से तैयार ट्रॉफी और मेडल भी प्रदान किए गए.
विजेता नेशनल फाइनल्स मेें इंदौर का प्रतिनिधित्व करेंगे और भारत के अन्य 11 रीजनल चैंपियन्स से मुकाबला करेंगे. टीसीएस के वाइस प्रेसिडेंट और वितरण केन्द्र प्रबंधन एवं साझा सेवाओं के अंतरराष्ट्रीय प्रमुख, आलोक कुमार ने अमिताभ तिवारी, वितरण केन्द्र प्रमुख, टीसीएस, इंदौर के साथ मिलकर पुरस्कार प्रदान किया.


