- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ज्यादा काम सीमित समय में करें: डॉ. निधि
आईएमए का समय प्रबंधन पर व्याख्यान
इंदौर. इंदौर मैनेजमेंट असोसिएशन द्वारा समय प्रबंधन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें डिॉ निधि शाह ने समय प्रबंधन के महत्व को सबसे अवगत कराया, जो कि स्वंय मेनेजमेंट कंसल्टंट है और अमेरिका में यूसीआर एक्सटेंशन की इंस्ट्रकटर भी है. कार्यक्रम आईएमए के जॉल ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था.
कार्यक्रम में डॉ निधि शाह ने समय प्रबंधन को लेकर कई अहम बातें साझा की. उन्होंने कहा समय प्रबंधन एक प्रकिया है जिसमें आपको तय करना होता है कि कैसे समय को किसी विशिष्ट कार्य के लिए तैयारी के साथ बाँटा जाना चाहिए। कुशल समय प्रबंधन से आपका काम ज्यादा स्मार्ट होगा इसके लिए आपको कोई ज्यादा जोर लगाने की जरूरत नहीं है. आज की आधुनिक दुनिया में समय को ही धन माना जाता है.
इस संपत्ति का तभी सही इस्तेमाल हो सकता है जब ज्यादा से ज्यादा काम सीमित समय किया जाये. डॉ निधि ने कहा कि आज ज्यादातर लोग तनाव से झूझते नजर आते हैं, क्योंकि वे सभी भारी दबाव में जी रही हैं. इसे दूर करने का एक मात्र तरीका यही है कि आप सभी काम पूर्वनियोजित तरह से तैयार कर लें, इसमें आसानी से बिना किसी हर्ज के तनाव को कम किया जा सकता है.
एक लक्ष्य तय करना होगा
अनेक बिंदूओं पर बात करते हुए डॉ निधि ने कहा कि किसी भी मुकाम को हासिल करने के लिए और उस तक पहुँचने कि लिए एक लक्ष्य तय करना होगा. उसी के साथ ही वक्त के बर्बाद होने और उसके मूल्य को समझना होगा. समयरेखा के निर्माण की जरूरत है, जो पेशेवर, निजी, सार्वजनिक और स्वयं के जीवन में पुल का काम करे.
डॉ निधि ने लोगों को चार चीजों पर अटल रहने की सलाह दी, जिसमें उपलब्धी को हासिल करना और समय समय पर उपलब्धी के प्रगति को परखना, दृढ़ता के साथ समय प्रबंधन को सुधारना, जीवन के मकसद और समय के बीच संतुलन बैठाना और शांतिमय निर्वाह के लिए कई अन्य नुस्खे का इजात करना शामिल है.


