- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
अलग-अलग सोच रखने वाले अमृतसर के दो लोगों का रोमांस है ज़ी टीवी का शो ‘तेरी मेरी इक्क जिंदड़ी‘
अमृतसर। वो बड़ा दिलवाला और दार्शनिक है। उसके पास कृषि और पशुपालन की डिग्री भी है, लेकिन वो आज की भागदौड़ का हिस्सा बनने से इंकार कर देता है। मिलिए बेफिक्रे जोगी से, जो अमृतसर में एक तबेला और डेयरी चलाता है। उसकी जिंदगी का एक ही मंत्र है – ‘इंसान पैसों से नहीं, खुशियों से अमीर होता है‘। वो जिंदगी की छोटी-छोटी बातों में खुशियां ढूंढ लेता है।
दूसरी ओर एक लड़की है, जो घर के कामकाज में माहिर है, लेकिन साथ ही वो अमृतसर की पहली ऐसी लड़की है, जो महिलाओं के लिए टैक्सी चलाती है और अपनी खुद की महिला कैब सर्विस शुरू करना चाहती है। मिलिए माही से, जो एक साथ कई काम करती है। वो अपनी पहचान बनाकर अपने परिवार की मदद करने को भी बेताब है। वो बहुत-सी चीजें करती है, लेकिन घर के कामकाज भी संभालती है और कार चलाने के अपने शौक को अपना करियर बनाना चाहती है क्योंकि उसका एक फलसफा है – ‘अपने शौक को व्यवसाय बनाओ‘।
ज़ी टीवी का अगला प्राइमटाइम शो ‘तेरी मेरी इक्क जिंदड़ी‘ अमृतसर में आधारित एक प्रेम कहानी है, जिसमें माही और जोगी की जिंदगी दिखाई गई है। दोनों के व्यक्तित्व के साथ-साथ जिंदगी और खुशियों के प्रति नजरिया भी एक दूसरे-से बिल्कुल अलग है, लेकिन फिर भी दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। 27 जनवरी 2021 को इस शो का प्रीमियर होने जा रहा है, जिसका प्रसारण सोमवार से शनिवार रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर किया जाएगा।
ज़ी टीवी ने इस शो को प्राकृतिक माहौल में अनोखे ढंग से लॉन्च करते हुए आज अमृतसर में माही और जोगी को देश भर की मीडिया से मिलवाया। इस मौके पर शो में लीड किरदार निभा रहे पॉपुलर टीवी एक्टर अधविक महाजन और अमनदीप सिद्धू अपने-अपने किरदारों में नजर आए। इस शो में एक डेयरी के मालिक बने अधविक, साड्डा पिंड में आलू के पराठे और लस्सी का मजा लेते हुए और परिसर में बने तबेले में झूमते गाते दिखे।
दूसरी ओर, माही अमृतसर की पहली महिला टैक्सी ड्राइवर है। वो नए जमाने की हर पंजाबी लड़की की तरह अपनी जड़ों से जुड़े रहने के साथ-साथ उत्साही और आत्मनिर्भर भी है। अपने किरदार के अनुसार माही ने भी होटल रेडिसन ब्लू से ज़ी टीवी द्वारा आयोजित महिला कार रैली रुबेबाक हूं मैं को झंडी दिखाई। इस कार रैली में अमृतसर की 30 युवा महिलाओं ने हिस्सा लिया, जो भारतीय नारीत्व का जश्न मनाने आगे आईं। इस रैली का समापन साड्डी हवेली में हुआ।
ज़ी टीवी की बिजनेस हेड अपर्णा भोसले ने कहा, ‘‘इससे पहले ऐसी कई प्रेम कहानियां दिखाई गईं, जिसमें दो विपरीत पृष्ठभूमि के लोग एक दूसरे को आकर्षित करते हैं। हालांकि यह फर्क सिर्फ सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और उम्र के फासले तक सीमित रहा है। जबकि ‘तेरी मेरी इक्क जिंदड़ी‘ के जरिए हम अपने दर्शकों को दो ऐसे लोगों की एक प्रेम कहानी दिखाना चाहते हैं, जो जिंदगी और इसकी उपलब्धियों के प्रति अलग-अलग नजरिया रखते हैं।
हमारा शो यह दिखाता है कि प्यार हमेशा समान महत्वाकांक्षाओं से नहीं होता बल्कि कभी-कभी दो अलग-अलग नजरिया रखने वाले लोग भी साथ मिलकर खुशियां ढूंढ सकते हैं। इस रोमांस को अमृतसर की पृष्ठभूमि में रचा गया है और हमारा प्रयास यह है कि हम इस प्रेम कहानी में विश्वसनीय पंजाबी खूबियों को शामिल करें। अमृतसर में इस शो के लॉन्च के लिए हम मीडिया को एक अलग अनुभव करा रहे हैं, जहां हम प्राकृतिक माहौल में उन्हें हमारे शो के लीड किरदारों से मिला रहे हैं। इससे इस शो का सही संदर्भ स्थापित होगा।‘‘
इस शो में माही का किरदार निभा रहीं अमनदीप सिद्धू बताती हैं, ‘‘सच कहूं तो अपने पहले लीड रोल के लिए माही से बेहतर किरदार नहीं हो सकता था। मुझे पता था कि मैं जोश से भरी एक पंजाबी लड़की के रोल के लिए बिल्कुल परफेक्ट हूं और अपने नए सफर के लिए वाकई बेहद उत्साहित थी। जिस तरह से वो अपने परिवार की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए कुछ करना चाहती है और सफलता हासिल करना चाहती है, यह बात मुझसे मेल खाती है। माही की इसी खासियत के चलते मैं इस किरदार से व्यक्तिगत तौर पर भी जुड़ गई। अमृतसर और पटियाला में शूटिंग करना इस शो का सबसे रोमांचक हिस्सा था।
विमेन्स कार रैली को झंडी दिखाते हुए मुझे बहुत मजा आया, खास तौर इतनी सारी उत्साही और आत्मनिर्भर महिलाओं के साथ साड्डी हवेली तक ड्राइव करके जाना बड़ा रोमांचक अनुभव रहा। ये महिलाएं वाकई ऑल-राउंडर हैं, जो घर के कामकाज संभालने के साथ-साथ माही की तरह अपना परिवार चलाने में भी मदद करती हैं। यह आयोजन सही मायनों में वुमनहुड का सेलिब्रेशन है। मैं इन औरतांे के हौसले को सलाम करती हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि मैं एक बार फिर अमृतसर आकर इस शहर मंे वक्त बिताऊंगी क्योंकि यहां आकर मुझे घर जैसा महसूस होता है।‘‘
जोगी का किरदार निभा रहे पॉपुलर टीवी एक्टर अधविक महाजन ने कहा, ‘‘एक किरदार के रूप में जोगी मेरे बाकी सभी रोल्स से बिल्कुल अलग है। जहां उसके व्यक्तित्व में एक रंग-बिरंगा और मनमौजी पंजाबी अंदाज है, जिससे मैं अच्छी तरह जुड़ जाता हूं, वहीं उसमें कुछ ऐसी खासियतें हैं, जो उसे बाकी लोगों से अलग बनाती हैं। वो बड़े सपने नहीं देखता, लेकिन साधारण बातों में खुशियां ढूंढता है, और मुझे उसकी यही खूबी सबसे खास लगती है। दर्शकों ने मेरी पिछली परफॉर्मेंस और किरदारों को काफी पसंद किया है और मुझे यकीन है कि जोगी भी उनके दिलों में अपनी जगह बना लेगा।‘‘
अपनी अमृतसर यात्रा का अनुभव बताते हुए अधविक ने कहा, ‘‘अमृतसर और पटियाला में शूटिंग करना घर वापसी करने जैसा है। यहां लोगों की गर्मजोशी ने ठंड का असर कम कर दिया और इन सभी का प्यार पाकर हमें बेहद खुशी हुई। यहां अपने विस्तृत परिवार से मिलने के अलावा मुझे अमृतसर के लज़ीज़ खाने का लुत्फ लेने का भी मौका मिला। मैं वाकई ये मानता हूं कि आप यहां जैसा खाना खाते हैं, वैसा कहीं और नहीं होता, खासतौर पर यहां की लस्सी जिसका स्वाद मैं कई ढाबों पर ले चुका हू। मुझे इस शहर की हर चीज पसंद आती है और मैं उम्मीद करता हूं कि इस शहर के लोग मेरे किरदार और मेरे शो को बहुत प्यार देंगे।‘‘
‘तेरी मेरी इक्क जिंदड़ी‘ के प्रोड्यूसर, स्टूडियो एलएसडी के प्रतीक शर्मा कहते हैं, ‘‘तेरी मेरी एक जिंदड़ी, दो विपरीत स्वभाव के दो इंसानों की प्रेम कहानी है। मेरा मानना है कि ये दोनों लीड किरदार आज की पीढ़ी की करीब से झलक दिखाते हैं, जिसमें युवाओं की सोच उजागर होती है। जहां माही की महत्वाकांक्षाएं और अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारी का भाव बहुत-सी यंग महिलाओं से जुड़ेगा, वहीं जोगी का दार्शनिक रवैया और उसका आकर्षण दर्शकों को भा जाएगा। इनमें से एक सुकून में जीना चाहता है, और दूसरा जुनून में। हमारी टीम ने अमृतसर को विश्वसनीय तरीके से दिखाने के लिए कड़ी मेहनत की है। हमें उम्मीद है कि दर्शकों को माही और जोगी का यह सफर बहुत पसंद आएगा।‘‘


