- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
आडिशन में दिखाया गायन का हुनर
इंदौर में इंडियन आइडल ऑडिशंस को मिला अच्छा प्रतिसाद
इंदौर. सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने जा रहे बहुप्रतीक्षित सिंगिंग रियलिटी शो, इंडियन आइडल, के ऑडिशंस आज इंदौर के स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुए. ऑडिशंस के लिए चलाए जा रहे अभियान, ‘खबर फैला दोÓ को शहर के सिंगर्स का बहुत अच्छा प्रतिसाद मिला और बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली सिंगर अगला इंडियन आइडल बनने के लिए अपनी किस्मत आजमाने पहुंचे. इंदौर में कुल 1810 से ज्यादा प्रतिभागी अपनी किस्मत आजमाने आए थे.
इंडियन ऑइडियल के प्रति युवा वर्ग की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे देर रात ही ऑडिशन में कतार के लिए लग गए थे. उन्हें बस किसी तरह अपने गाने का हुनर जजेस तक पहुंचाना. कतार में लगने के साथ ही ऑडिशन के पहले तक दोस्तों और परिजनों के साथ रिहर्सल करते रहे. वे किसी भी हाल में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहते थे. ऑडिशन राउंड सुबह 8 बजे शुरू हुआ और दोपहर 3 बजे तक चला. प्रतिष्ठित खिताब की चाहत के साथ ऑडिशन में 1810 सिंगर्स ने भाग लिया. इनमें से चयनित प्रतिभागियों को अगले राउण्ड के लिए चुना जाएगा जिसके बाद वे टॉप 30 की ओर कदम बढ़ाएंगे. उल्लेखनीय है कि इंडियन आइडल एक क्रांतिकारी शो है, जिसके जरिये नए और उभरते हुए सिंगर्स को तलाशा और तराशा जा रहा है. उन्हें स्टार बनने के लिए राष्ट्रीय स्तर का प्लेटफार्म दिया जाता है. शो की शुरुआत 2004 में हुई थी, जब सोनू निगम और अनू मलिक इसके जज थे. शो एक बार फिर लौटा है और इस बार इसके जज हैं विशाल ददलानी, अनू मलिक और नेहा कक्कड़.


