- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
पुष्प बंगले में विराजे सांईबाबा, व्यंजनों से लगा छप्पन भोग
इंदौर. श्री सांई सेवा समिति एवं ओम सांई राम ग्रुप द्वारा समाजवादी इंदिरा नगर में आयोजित तीन दिवसीय सांई बाबा महोत्सव का समापन आज शाम मंदिर पर बाबा के मनोहारी पुष्प बंगले के दर्शन, छप्पन भोग, महाआरती एवं महाप्रसादी के साथ हुआ. देर रात तक हजारों भक्तों ने इस उत्सव का पुण्य लाभ उठाया.
बाबा के लिए क्षेत्र के सैकड़ों घरों से विभिन्न व्यंजन बनाकर लाए गए थे जो छप्पन भोग में समर्पित किए गए। पुष्प श्रृंगार में 11 क्विंटल फूलों का प्रयोग किया गया. ये फूल बैंगलुरू, कोलकाता, मथुरा और मुंबई से लाए गए थे. मंदिर के 22वें स्थापन दिवस के उपलक्ष्य में समूचे मंदिर परिसर पर आकर्षक विद्युत एवं पुष्प सज्जा इतनी मनोरम थी कि देर रात तक भक्तों का मेला जुटा रहा. क्षेत्र के अनेक भक्तों ने अपने-अपने निवास पर आकर्षक श्रृंगार, दीपमाला, वंदनवार एवं रंगोली भी सजाई थी.
ओम सांई राम ग्रुप के किशोर दोरकर, राधेश्याम दुबे, भावेश पटेल, घनश्याम सांखला, अशोक महाराज, सोनू अग्रवाल एवं क्षेत्र के सैकड़ों रहवासियों ने बाबा का मनोहारी श्रृंगार-पूजन कर आरती में भाग लिया. पार्षद भरत पारख, सुधीर देडगे, एकलव्य सिंह गौड़, आकाश विजयवर्गीय, रत्नेश मेंदोला सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी इस मौके पर उपस्थित थे. सांई महोत्सव से जुड़े अनेक भजन गायक यहां अपनी प्रस्तुतियां देते रहे.
केंद्रीय सांई सेवा समिति के हरि अग्रवाल, गौतम पाठक, राजेश जैन, प्रदीप यादव सहित अनेक सांई भक्तों ने अतिथियों की अगवानी की. अध्यक्ष किशोर दोरकर ने आभार माना.


