- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
शहरी क्षेत्र की सभी 6 सीटें जीतना मुख्य लक्ष्य: गोपीकृष्ण नेमा
इंदौर. आने वाने सौ दिनों हम जमकर काम करेंगे. काम ज्यादा है समय कम है. सभी नए पदाधिकारी संघठन मंत्री के साथ बैठकर मंथन कर आज से ही काम पर लग जाएंगे. शहरी क्षेज्ञ की 6 सीट हम जीतेंगे ऐसा प्रयास करेंगे. उसमें में राउ सीट हमारे पास नहीं है उस पर ज्यादा फोकस होगा. यह टीम सभी की सहमति से बनी है. हम कार्यकर्ताओ के सम्मना के लिए यह बैठकर कार्य करेंगे. अब ये जो जिम्मेदारी मिली है अब काम आगे बढ़ता रहे.
यह बात भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने आज भाजपा कार्यालय पर पत्रकारोंसे चर्चा करते हुए कही. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र की सभी 6 विधानसभा सीटें जीतना हमारा मुख्य लक्ष्य होगा. सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलेगा, सभी की बात समान रूप से सुनी जाएगी. सरकार की सभी प्रमुख योजना लोगों तक पंहुचाएँगे। लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले यह सुनिश्चित करेंगे. पार्टी की रीति नीति को सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों तक पंहुचाएँगे। युवाओं को ज्यादा से ज्यादा काम देंगे। ताकि उनकी सक्रियता का लाभ चुनाव में मिल सकें.
पार्टी के लिए काम कर चुके सभी पुराने नेताओं से मिलेंगे। उनके सुझाव लेंगे और अमल में लाएंगे। हमेशा पार्टी कार्यालय पर उपस्थित रहेगे और प्रत्येक कार्यकर्ता के अनुभव का पार्टी लाभ लेगी. संगठन का प्रयास होगा कि ज्यादा ज्यादा नए लोगों को जोड़ा जाए। सभी मंडल, मोर्चा के साथ सामंजस्य बनाकर काम करूंगा। नई टीम को साथ लेकर और सभी को क्षमता के अनुसार काम सौंपकर चुनाव में जुटेंगे. नगर की टीम सभी प्रमुख नेताओं के साथ लागतार बैठकें कर आगे की रणनीति बनाकर काम करेगें.
समन्वय को लेकर सभी से चर्चा करेंगे
नगर निगम में समन्वय की कमी के प्रश्न का जबाब देते हुए कहा कि हमारे मन मे यही विचार है. निगम एक खुली संस्था है. सभी से सामूहिक चर्चा करेंगे. वहाँ अह और नकतमरक बाहर नही आएगी, व्यक्ति से नारजगी हो सकती है, पार्टी से नही है। में अध्यक्ष के नाते संगठन का जिम्मेदार व्यक्ति माना जाऊंगा. सभी से मिलेंगे.
उन्होंने कहा कि कई नेता ऐसे थे जो नही आ रहे थे, हम सभी को बुलाएंगे. अफसरों की बात पर कहा कि सामंजस्य बैठाएंगे. व्यापारी वर्ग नाराज है तो मेरा दायित्व है कि अधिक से अधिक सभी लोग उनसे मिलेंगे. जनसंघ के समय से हमेंव्यापारियों का सहयोग मिल रहा है.


