- PPFAS Mutual Fund Opens New Office in Indore
- पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड ने इंदौर में नया ऑफिस खोला
- Arjun Kapoor Birthday Special - From Vienna to London, A Look at His Most Memorable Travel Diaries
- Saree' teaser has all the makings of the next chartbuster; fans await Riteish Deshmukh's full visual on June 27
- "अर्थव्यवस्था पर भी बन सकती है दमदार फिल्म" – 'गवर्नर' को लेकर बोले निर्देशक चिन्मय मांडलेकर
जरूरतमंद बच्चों और उनके परिजनों को वस्त्र और उपहार वितरित
इंदौर. मणिधारी मंडल द्वारा लालबाग-बाराभाई बस्ती के जरूरतमंद बच्चों और उनके परिजनों को कपड़े एवं अन्य उपहार भेंट किए गए.
मंडल द्वारा गत एक वर्ष से समाज के अन्य सक्षम घरों से उनके लिए अनुपयोगी कपड़ों को एकत्र कर विभिन्न बस्तियों के बच्चों और अन्य परिजनों को भेंट किए जा रहे हैं.
अब तक लगभग 7 हजार कपड़े कुष्ठ रोगियों की बस्तियों एवं आंगनवाडिय़ों के अलावा इंदौर-भोपावर तीर्थ पैदल यात्रा के दौरान गांवों में भी दिए गए हैं.
वरिष्ठ नागरिकों द्वारा हर माह नेत्र शिविर के आयोजन में भी आने वाले मरीजों के लिए स्टॉल लगाकर उनकी पसंद के कपड़े दिए जा रहे हैं.
लालबाग-बाराभाई बस्ती के आयोजन में मंडल के अध्यक्ष प्रकाश ठाकुरिया, सुजान चौपड़ा, मनोहर सुराना, पारस राखेचा, श्रीमती शांता राखेचा भी उपस्थित थे.


