- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
डाक महिला संगठन ने बच्चों को दी शिक्षण सामग्री
इंदौर. डाक महिला संगठन द्वारा अपने सरकारी दायित्वों एवं कत्र्तव्यों के निर्वहन के साथ-साथ समाजसेवा, पर्यावरण रक्षा जैसे सामाजिक दायित्व भी बखूबी निभाये जा रहे है. डाक महिला संगठन की सदस्याओं द्वारा व उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीती अग्रवाल, निदेशक डाक सेवाएं, इन्दौर परिक्षेत्र के नेतृत्व में अपने सामाजिक लोकोपयोगी कार्य की कड़ी में महावर नगर स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई.
इस स्कूल में अधिकांष बच्चे निम्न आय वर्ग के होने से उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति के उद्देश्य से संगठन द्वारा उन्हें स्कूल बेग, कॉपी, पेन-पेन्सिल व खाद्य सामग्री वितरित की गई. श्रीमती प्रीती अग्रवाल ने इन बच्चों को बताया कि आज जीवन के जिस पडाव पर वे है, यह अवस्था निरन्तर नहीं रहेगी. इसे वे अपनी मेहनत व लगन से एक अच्छे भविष्य में परिवर्तित कर सकते हैं.
इस अवसर पर संगठन की श्रीमती स्वप्निल सोलापुरकर, श्रीमती मंजू सेठी सहित अनेक महिला सदस्याएॅं भी उपस्थित थी. उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी डाक महिला संगठन द्वारा महाराजा यशवंतराव अस्पताल में व्हील चेयर का वितरण व आस्था वृद्धजन सेवा आश्रम, सिन्धू सेवा सदन वृद्धाश्रम में सेवाकार्य एवं खाद्य सामग्री वितरित कर चुका है.


