- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
मंहगे कपड़े व शराब पीने के शौक को पूरा करने छीनते थे मोबाइल
दुकानदार बेचता था महंगे दामों में, आरोपी सहित दुकानदार भी गिरफ्तार
इन्दौर. सुनसान इलाकों पर राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले आरोपियों को पलासिया पुलिस ने गिरफतार कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से 9 मोबाइल फोन तथा 3 मोटर सायकिलें जप्त की हैं.शौक को पूरा करने के लिये घटनाओं को अंजाम देते थे. पुलिस टीम व्दारा आरोपी जितेन्द्र सांवले उर्फ जीतू पिता सोहनलाल सांवले (28) निवासी देवनगर, कपिल पिता रविन्द्र पचौरे (19) निवासी सत्यसाई नगर, अंकुश पिता दुलीचंद तावड़े (20) निवासी कृष्णबाग कालोनी, राजा पिता रामसिंह (18) निवासी भोलाराम भंवरकुंआ, विशाल पिता गोपाल दास भाटिया (29) निवासी काटजू कालोनी को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ करनेे पर आरोपियों ने बताया कि जितेन्द्र सांवले, अंकुश व राजा अपनी मोटर सायकिलों का अलग-अलग घटनाओं मे प्रयोग करते थे व सुनसान इलाकों पर जो राहगीर रास्ता चलते हुये मोबाईल फोन पर बात करते मिलते थे, उन्हें निशाना बनाकर मोबाइल लूट लेते थे.
इनके व्दारा स्कीम न. 78 विजय नगर, ओल्ड पलासिया, साकेत नगर, गीता भवन, सेन्ट पाल स्कूल, भंवरकुंआ आदि क्षेत्रों से मोबाइल फोन लूटने की घटनाएं की गई है. आरोपी कपिल व्दारा चोरी का मोबाइल फोन खरीदा गया. उसे धारा 411 मे आरोपी बनाया गया है, एवं आरोपी विशाल पिता गोपाल भाटिया की मोबाइल रिपेरिंग की दुकान भाटिया कलेक्शन के नाम से डालर मार्केट की फस्ट फ्लोर पर है. इसके व्दारा पांच छीने गये मोबाइल फोन खरीदे गये है.यह लूट के मोबाइल फोन खरीदने का अभ्यस्त आरोपी है. इसने पूछताछ में बताया कि महज एक दो हजार रूपये मे मोबाइल फोन खरीद कर उनके पार्टस निकाल कर ग्राहकों को मंहगे दामों मे बेंच देता था.
रिश्तेदार और दोस्तों ने बनाया गिरोह
आरोपी जीतू उर्फ जितेन्द्र इस गिरोह का सरगना है. इससे लूट के दो मोबाईल फोन व एक मोटर सायकिल होण्डा कंपनी की स्टनर एमपी 09/एनयु 4864 जप्त किया गया है एवं आरोपी राजा से एक मोबाइल फोन व एक मोटर सायकिल होण्डा साईन एमपी 12/एम 0731 जप्त की गई है व आरोपी अंकुश से एक मोबाईल फोन व एक मोटर सायकिल एमपी 09/7329 जप्त की गई है. आरोपी अंकुश तावड़े मोबाइल फोन लूट के अलावा मोबाइल फोन बेचने का कार्य करता था. यह चारो आरोपी आपस मे रिश्तेदार व दोस्त होकर इंदौर शहर मे अपना गिरोह बनाकर मोबाइल लूटने की घटनाएं कर रहे है. यह मंहगे कपड़े व शराब पीने के शौक को पूरा करने के लिये घटनाओं को अंजाम देते थे. पुलिस व्दारा इनके कब्जे से कुल 9 मोबाइल फोन 3 मोटर सायकिले जप्त की गयी हैं.


