- जल संरक्षण पर डॉ. ए.के. द्विवेदी के सुझावों की मंत्री तुलसी सिलावट ने की सराहना, अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के दिए निर्देश
- Raj Kundra on the Ongoing Pornography Case: I am ready to give up my life if I am found guilty
- पुरी रथ यात्रा से पहले एयरटेल ने पूरे ओडिशा में अपने नेटवर्क को और मजबूत किया
- A Menstrual Hygiene Initiative Fueled Manushi Chhillar's Win for Miss India 2017 Crown
- जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने एमजी एडाप्ट का किया अनावरण
विद्यालय में शैक्षणिक सामग्री वितरित
इंदौर.आप सब बच्चे अपनी पढाई पर ध्यान केन्द्रित करें. आप आगे बढ़े और भविष्य में अपना और अपने विद्यालय परिवार का नाम रोशन करें.
आपकी किसी भी जरूरत को पूर्ण करने में हम अपना पूरा प्रयास करेंगे. यह बाते विद्यालय में पधारे समाजसेवियों ने शा.मा.वि. छोटी खजराना में कही. महाराष्ट्र मंडल महालक्ष्मीनगर की अध्यक्ष श्रीमती वैशाली पेंडसे, उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता क्षीरसागर, सीएस पारखी, सीजी बालस्कर, राधेश्याम तिवारी एवं केसी दुवे ने महाराष्ट्र मंडल की ओर से बच्चों को 500 नोट बुक वितरित की गई.
इसी प्रकार रोटरी क्लब आफ इंदौर प्रोफेशनल की लिटरेसी आर्माे की ओर से विद्यालय के 60 बच्चों केा स्कूल बेग वितरित किए गये. क्लब की ओर से अखिलेश माहेश्वरी, शरद नाईक, रिंकेश शाह, विवेक एवं अन्य सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन भगवती प्रसाद पंडित तथा आभार रामलाल अलावा ने व्यक्त किया.


