- जल संरक्षण पर डॉ. ए.के. द्विवेदी के सुझावों की मंत्री तुलसी सिलावट ने की सराहना, अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के दिए निर्देश
- Raj Kundra on the Ongoing Pornography Case: I am ready to give up my life if I am found guilty
- पुरी रथ यात्रा से पहले एयरटेल ने पूरे ओडिशा में अपने नेटवर्क को और मजबूत किया
- A Menstrual Hygiene Initiative Fueled Manushi Chhillar's Win for Miss India 2017 Crown
- जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने एमजी एडाप्ट का किया अनावरण
सर्व स्वर्णकार महासंगठन में महेश सोनी प्रांतीय महामंत्री
इंदौर. सर्व स्वर्णकार महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर विश्वनाथ सोनी और उनकी टीम के कुशल नेतृत्व में पूरे भारत में सर्व स्वर्णकार समाज का विकास करने के लिए लगातार प्रभावी तरीके से प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी क्रम में मध्यप्रदेश के प्रांतीय महामंत्री के पद पर महेश कुमार सोनी को नियुक्त किया गया है. महेश कुमार सोनी इंदौर में रहते हैं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं. महेश कुमार सोनी देश की प्रतिष्ठित कंपनी किर्लोस्कर इलेक्टिक कंपनी में बतौर रीजनल मैनेजर, मध्यप्रदेश के पद पर कायऱ्रत थे. वर्तमान में वे जर्मनी की मल्टीनेशनल कंपनी में ऑल इंडिया बिजनेस हेड के पद पर कायऱ्रत हैं. हाल ही में सर्व स्वर्णकार महासंगठन द्वारा आयोजित सामूहिक नि:शुल्क वैवाहिक कायऱ्क्रम के दौरान डॉ. विश्वनाथ सोनी और सोनी समाज के राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों ने श्री महेश कुमार सोनी को बधाई दी. इस अवसर पर अपने उद्बोधन में डॉ. विश्वनाथ सोनी ने कहा कि, सर्व स्वर्णकार महासंगठन को प्रांतीय और राष्ट्रीय स्तर पर विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए निरंतर प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने यह भी कहा कि, महेश कुमार सोनी हमेशा को सक्रीयता के साथ मध्यप्रदेश समाज के सभी वर्गो को जोडऩे के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर सर्व स्वर्णकार महासंगठन सोनी/स्वर्णकार समाज, मध्यप्रदेश के प्रांतीय महामंत्र नियुक्त किए गए महेश सोनी ने कहा कि, वे सामाजिक गतिविधियों के साथ विकास के पथ पर कायऱ् करने हेतु तत्पर और संकल्पित हैं। कायऱ्क्रम में मुख्य अतिथि कैलाश सोनी (सांसद, राज्यसभा, बीजेपी), नरेश सराफ (पूर्व विधायक, कांग्रेस) और नरेश जौहरी की गरिमामय उपस्थित में समन्न हुआ।


