- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर नगर निगम के बाण्ड को निवेशको का मिला अच्छा प्रतिसाद
एनएसई पर सूचिबद्ध होने वाला इंदौर नगर निगम प्रथम बाण्ड होगा
इंदौर . प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व एवं नगरीय विकास विभाग के प्रमुख सचिव विवेक अग्रवाल के मार्गदर्शन में महापौर श्रीमती मालिनी गौड व आयुक्त आशीष सिंह द्वारा दिये गये निर्देशानुसार नगर निगम की टीम द्वारा प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी अमृत योजना के क्रियान्वयन हेतु निगम के वित्तीय अंशदान के लिये बाण्ड जारी किये गये। जारी बांड को निवेशकों का बेहतर प्रतिसाद मिला।
महापौर श्रीमती गौड एंव आयुक्त श्री सिंह के निर्देशन में आज इंदौर नगर निगम ने एक नया इतिहास रचते हुए, एनएसई के ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफार्म पर जारी 170 करोड़ रूपये के बाण्ड को निवेशकों को अच्छा प्रतिसाद मिला एवं 215 करोड़ रूपये के प्रस्ताव प्राप्त हुए है। जिसमे बाण्ड का कट ऑफ रेट 9.25 प्रतिशत रहा। प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी अमृत योजना के क्रियान्वयन हेतु यह बाण्ड जारी किया गया था। नगर निगम इंदौर द्वारा केन्द्र शासन की योजना के क्रियान्वयन हेतु बाण्ड जारी करने वाला देश का तृतीय एवं एनएसई पर सूचिबद्ध होने वाला इंदौर नगर निगम प्रथम होगा।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम इंदौर को 2 रेटिंग एजेंसियो द्वारा ”एए”रेटिंग प्रदान की गई है, जो कि नियमित ब्याज एवं मूल राशि के भुगतान को सुनिश्चित करता है। इस बाण्ड के जारी करने से नगर निगम द्वारा अमृत योजना को सुचारू रूप से क्रियान्वित कर पाएगा। शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बाण्ड के माध्यम से राशि एकत्रित करने पर प्रत्येक 100 करोड रूपये पर 13 करोड रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जावेगी, तदनुसार निगम पर बाण्ड का भार लगभग 2 प्रतिशत से और कम हो जाएगा। केन्द्रीय सरकार बाण्ड के माध्यम से देश के शहरी विकास में जनभागीदारी सुनिश्चित करना चाह रही है। साथ ही नगर निगम इंदौर द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार की मंशानुरूप शीघ्रता से यह कदम उठा कर एक बार फिर अपनी विशिष्ट कार्यशैली की छाप कायम की है।
महापौर श्रीमती गौड व आयुक्त श्री सिंह ने बताया कि इस बाण्ड को जारी करने हेतु एसपीए केपिटल को ट्रांसजेक्षन एडवाजयर नियुक्त किया गया था। निगम के बाण्ड जारी करने में अपर आयुक्त वित्त श्री वीरभद्र शर्मा, सीए श्री संतोष मुछाल, श्री विकास माहेष्वरी, श्री सुमित गगरानी की महत्ती भूमिका रही है।


