- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
कार्य में लापरवाही पर 3 कर्मचारियो की सेवा समाप्त
आयुक्त द्वारा सफाई व्यवस्था की समीक्षा बैठक
इन्दौर. आयुक्त आशीष सिंह द्वारा प्रेस्टिज इंस्टीटयूट कॉलेज मे सफाई व्यवस्था की समीक्षा की गई. बैठक में अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह, रोहन सक्सेना, संतोष टैगोर, संदीप सोनी समस्त झोन नियंत्रणकर्ता अधिकारी, समस्त स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त सीएसआई, समस्त दरोगा, एनजीओ के प्रतिनिधिगण सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.
बैठक में आयुक्त श्री सिंह द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में देश में इंदौर फिर से स्वच्छता में नंबर वन आने पर सभी को बधाई दी और कहा कि सभी का सम्मान होगा. यह सब आप की मेहनत का ही फल है, कि इंदौर एक बार फिर देश में स्वच्छता में नंबर वन आया है. इसी प्रकार से स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में भी फिर से मेहनत करके इंदौर को नंबर वन को बरकरार रखना है, नंबर वन आने के बाद हमारी जवाबदारियां और बढ़ गई हैं. देश के कई शहरों के प्रतिनिधि अब इंदौर की सफाई व्यवस्था देखने आएंगे, इसलिये हमें विशेष सफाई व्यवस्था रखनी है. समीक्षा बैठक में सभी नियंत्रणकर्ता अधिकारियों से उनके झोन क्षेत्रांतर्गत सफाई व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई. आयुक्त श्री सिंह ने कई क्षेत्रों में लगे लीटरबीन में रहवासी व दुकानदारों द्वारा कचरा डालने पर नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिये कि लीटरबीन केवल राहगीरो के लिये है और उसका उपयोग उसी के लिए हो. समीक्षा बैठक के दौरान झोन क्रंमाक 11 के नियंत्रणकर्ता अधिकारी उपायुक्त श्रीमती लता अग्रवाल ने बताया कि वार्ड क्रमंाक 48 में सफाई कार्य व्यवस्थित नहीं हो रहा है. जगह-जगह कचरा पॉइन्ट बन गये है. इस पर आयुक्त ने सहायक दरोगा सुधीर शिन्दे और दरोगा प्रशांत रवि दवे से इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने को कहा तो उन्होंने स्पष्ट जानकारी नहीं दी. इस उक्त दोनो कर्मचारियो की सेवाऐं तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई. इसी प्रकार उपायुक्त श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि वार्ड 55 के दरोगा विजय घांवरी को कार्य बताने पर उनके द्वारा यह जवाब दिया गया कि मुझे नौकरी नहीं करना है. इस पर आयुक्त ने विजय घांवरी को फटकार लगाते हुए उसकी भी सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिये. उपरोक्त तीनो कर्मचारियों को तत्काल बैठक से बाहर कर दिया गया. साथ ही यह भी निर्देश दिये कि झोनो पर दी गई जेसीबी सबसे पहले सफाई का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करेगी और सफाई का कार्य पूर्ण होने के पश्चात शेष समय में अन्य कार्य करेगी.
सेट पर दें काम न करने वालों की जानकारी
आयुक्त श्री सिंह ने बैठक में यह भी निर्देश दिये कि डोर टू डोर कचरा संग्रहण में भी शिथिलता आई है. समय पर कचरा वाहन नहीं पहुंच रहे है तथा वाहनो में लगे स्पीकर से गाना नहीं बज रहा है. वाहनो में गाना आवश्यक रूप से निरंतर बजना चाहिये तथा अलाउंसमेंट भी होना चाहिये. जो समय कचरा वाहनो का निश्चित है उसी निर्धारित समय पर संबंधित क्षेत्र में वाहन जाएं. देरी होने पर संबंधित के विरूद्ध कडी कार्रवाई की जाएगी. आयुक्त श्री सिंह नेबैठक में स्पष्ट रूप से निर्देश दिये है कि जो कर्मचारी कार्य नही कर रहा है उसकी जानकारी आप सीधे सेट पर ही देंगे, ना कि उसकी नोटशीट चलाएंगे. सेट पर जानकारी देते ही, संबधित कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए, यदि कर्मचारी अस्थाई है तो उसकी सेवाएं समाप्त कि जाएगी और यदि स्थाई है तो उसको निलंबित किया जाएगा.


