- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
डॉ. स्मृति की आत्महत्या मेें सहपाठियों ने उठाए जांच के नये बिंदु
सुसाइड नोट के अलावा मिले 25 और लेटर
इंदौर, इंडेक्स कॉलेज की प्रताडऩा और फीस वृद्धि से परेशान पीजी डॉक्टर स्मृति लहरपुरे द्वारा आत्महत्या करने के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से उनके परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए राजधानी भोपाल और दिल्ली में एम्स के सामने विरोध करने की बात की है. वहीं मामले में सहपाठियों ने पुलिस से जांच के लिए नये बिंदु उठाए हैं. जिसमें उसके डॉ. प्रेमी प्रखर गुप्ता पर कार्रवाई की मांग की है. साथ ही उन्होंने कुछ लेटर भी उपलब्ध करवाए हैं.
उल्लेखनीय है कि खुडैल स्थित इंडेक्स कॉलेज के होस्टल में एनेस्थीसिया का हाईडोज लेकर डॉ. स्मृति लाहरपुरे ने आत्महत्या कर ली थी. उसके पास एक सुसाइड नोट मिला था जिसमें उन्होंने इंडेक्स कॉलेज के चैयरमेन और एचओडी पर फीस बढ़ाने के दबाव की बात लिखी थी. मामले में परिजनों का कहना है कि नाम होने के बावजूद पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला भी दर्ज नहीं किया है. उनका कहना है कि यदि दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो वे 1 जुलाई को एम्स दिल्ली में सार्वजनिक तौर पर उक्त पत्र पढ़़कर सुनाएंगे.
इस मामले में शुक्रवार को एक नया मोड़ आया है. जिसमें डॉ. स्मृति के सहपाठियों ने जांच के लिए पुलिस के सामने नये बिंदु उठाए हैं. इस बात की जानकारी इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के एडमिनिस्ट्रेटर आर.सी. यादव ने दी. श्री यादव ने बताया कि मामले में उनके सहपाठियों ने कई बिंदु उठाए हैं. इसमें मुख्य बात यह है कि डॉ. स्मृति और डॉ. प्रखर के रिश्तों की जांच की जाए वे कब से साथ में है. साथ सबसे अहम डॉ. स्मृति के लेटर है जो उसने डॉ. प्रखर गुप्ता को लिखे थे. जिसमें उसने पहले ही आत्महत्या की बात कही थी. ये लेटर अभी तक सामने क्यों नहीं आए. उसने कुल 26 लेटर लिखे थे जिसमें केवल एक ही सामने आया है. बाकि लेटर में उसने दूसरी प्रेमिका के आने का जिक्र भी किया है.
प्रखर के दो अन्य लड़कियों से संबंध होने की बात भी सामने आ रही है. संभवत: इसी वजह से वह डिप्रेशन में थी क्योंकि उनकी शादी नहीं हो पा रही थी और दूसरी प्रेमिका आ गई थी. इस सभी लेटर्स की जांच की जाए. डॉ. स्मृति की खास दोस्त डॉ. शिवाली शर्मा ने भी पहले दिन भी डॉ. प्रखर गुप्ता पर ही आरोप लगाया था. वहीं डॉ. शिवाली ने डॉ. प्रखर की एक अन्य महिला डॉक्टर मित्र परभी आरोपी लगाया है कि उसकी वजह से स्मृति की जान गई है. इसकी शिकायत भी शिवाली ने कॉलेज प्रबंधन से की है.
जहां तक फीस भरने का सवाल है तो वह पिछले तीस साल से फीस भर रही थी अगर उन्हें समस्या होती तो वे फीस कहां से भर पाती. इस तरह कुल 16 बिंदु उनके सहपाठियों ने पुलिस के सामने जांच के लिए रखे है जिससे डॉ. स्मृति की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ सकता है और वास्तविक आरोपी भी सामने आ सकता है.


