- Kunal Kapoor Shares His Experience of Filming Grand-Scale Action Sequences for Ramayana, Talks About Working with Yash and Hollywood Stunt Coordinator Terry Notary
- Seerat Kapoor Seeks Collective Prayers and Divine Protection for a Film Close to Her Heart
- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
मंदसौर गैंग रेप: बच्ची को प्रायवेट वार्ड में किया शिफ्ट
मंदसौर गैंग रेप को लेकर लोगों में रोष बरकरार
इंदौर. मंदसौर मेें मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में लोगों में अब भी रोष बरकरार है. आरोपियों को फांसी पर लटकाने की मांग को लेकर शहर सहित प्रदेशभर में प्रदर्शन किए जा रहे है. वहीं मंगलवार एमवाय प्रबंधन ने दोपहर में बुलेटिन जारी कर बताया कि बच्ची को प्रायवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. बच्ची की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है. उसके जख्म भरने में अभी वक्त लगेगा.
मंगलवार को एमवाय अधीक्षक वीएस पाल ने बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि बच्ची की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है. उसे प्रायवेट वार्ड में शिफ्ट करने के साथ ही धीरे-धीरे उसकी खुराक भी बढ़ाई जा रही है. अभी उसे सेमी लिक्विड भोजन ही दिया जा रहा है। बच्ची खेलने के साथ ही अपने परिजनों से भी फोन पर बात कर रही है. बच्ची के वार्ड में शिफ्ट होने के बाद पुलिस ने प्रबंधन से उसके बयान दर्ज करने की अनुमति मांगी है, जिससे पुलिस जल्दी से कोर्ट में चालान पेश कर सके. बच्ची की मानसिक स्थिति को परखने के बाद मेडिकल बोर्ड यह तय करेगा कि अनुमति कब देनी है. बच्ची की मानसिक स्थिति को मजबूत करने के लिए मनोचिकित्सकों का भी सहारा लिया जा रहा है. एक हफ्ते पहले हुई सर्जरी के जख्म अभी गहरे हैं, उन्हें भरने में एक से दो हफ्ते का अभी समय लगेगा. इसके बाद ही बच्ची को डिस्चार्ज संबंधी लेकर कोई राय बन पाएगी.
http://indoremirror.in/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a5%82-%e0%a4%ae/
फांसी की सजा के लिये हस्ताक्षर अभियान चलाया

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आज भारत माता मंदिर, बापट चौराहा पर दुष्कर्मी को फांसी की सजा के लिये हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती पदमा भोजे एवं नगर महामंत्री श्रीमती श्रद्धा दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने छोटी-छोटी बच्चियों के साथ होने वाली दुष्कर्म की घटनाओं से आहत व व्यथित होकर आम जनता से आग्रह किया है कि बच्चियों को न्याय मिले इस हेतु आप सब ज्यादा से ज्यादा हस्ताक्षर कर सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के न्यायधीश को भेजे. जिससे दुष्कर्मियों को शीघ्र से शीघ्र फांसी की सजा हो सकें. वहीं राजपूत समाज ने भी रीगल तिराहे पर प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा.
जूनियर डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च
पीडि़त बच्ची को जल्दी से जल्दी इंसाफ दिलाने और आर्थिक सहयोग करने के लिए एमवाय अस्पताल के जूनियर डॉक्टर एक जुट हो कर मंगलवार शाम अस्पताल परिसर में कैंडल मार्च निकाला. जूडा अध्य्क्ष ने बताया कि सभी जूनियर डॉक्टर पीडि़त बच्ची के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता अभियान भी चला रहे. यह सहयोग राशि पीडि़त बच्ची की अस्पताल से छुटटी होने पर परिजनों को दी जाएगी.


