- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
राहगीरों से मोबाईल छीनने वाले पड़काए, 11 मोबाईल जप्त
इन्दौर. राहगीरों से मोबाइल और महिलाओं के जेवरात लूटने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को राजेंद्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह आरोपी पिछले तीन माह से एक के बाद एक लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे. आरोपियों के पास से 11 मोबाइलों सहित एक लाख के जेवरात बरामद किए गए हैं. इनके साथ ही दो नाबालिग आरोपियों को भी चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है.
राजेन्द्र नगर पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर राजेंद्र नगर व अन्नपूर्णा क्षेत्र में मोबाइव और जेवरात छीनने के मामले में संदेही मनीष पिता लीलाधार नानेरिया (19)निवासी पाटनीपुरा, सौरभ पिता प्रहलाद इंद्रकार (22) पाटनीपुरा और 3. दुर्गेश उर्फ लक्की पिता जगदीश बडोनिया (19) निवासी पाटनीपुरा इन्दौर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गहन पूछताछ की गई. इनकें द्वारा क्षेत्र में घटनाओं को करना स्वीकार किया गया तथा पुलिस टीम द्वारा आरोपीगण से दोनो लूट मे लूटे गयें दोनो मोबाईल जप्त कियें गयें साथ ही आरोपीगण से घटना मे प्रयुक्त की गई बिना नंबर की पल्सर मोटरसाईकल भी जप्त की गई है.
आरोपीगणों द्वारा यह पल्सर मोटर साईकिल मार्च माह में नेहरू नगर से चोरी गई थी. पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करनें पर आरोपीगणों द्वारा विगत माह मे शहर मे विभिन्न स्थानों पर से मोबाईल लूट व चोरी की घटनाओं को कारित करना बताया हैं, जिसके आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपीगणो की निशादेही पर, इनके कब्जें से विभिन्न घटनाओं मे लूटे गये 11 मोबाईल जप्त कियें गये है.
पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य वारदातों व उनके साथियों आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं. सम्पति संबंधी अपराधों में की जा पतारसी में पुलिस थाना राजेंद्र नगर की पुलिस टीम द्वारा पूर्व मे हुई नकबजनी के मामले मेंभी दो नाबालिक अपचारी बालकों को अभिरक्षा में लेकर मोबाईल, सोने चांदी के जेवरात, हाथ घडी सहित 1 लाख रूपयें कीमत की मश्रुका जप्त की गई। इस प्रकरण मे फरार 02 अन्य आरोपी की तलाश पुलिस टीम द्वारा की जा रही है.


