- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
समय से पूर्व मानसून आने की संभावनाएं
आपदाओं से निपटने के लिए रहेंगे पुख्ता इंतजाम, कलेक्टर ने दिए निर्देश
इंदौर. इंदौर जिले में समय से पूर्व मानसून आने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही है. जिले में अतिवृष्टि तथा बाढ़ आदि आपदाओं से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि वे अपने-अपने स्तर पर कार्य योजना तैयार कर लें तथा आवश्यक संसाधन और उपकरणों की व्यवस्था करें. जिले में इस वर्ष नगर निगम, पुलिस, विद्युत मण्डल, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों का एक ही केन्द्रीयकृत कन्ट्रोल रूम बनाया जाएगा.
यह जानकारी आज यहां कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े की अध्यक्षता में संपन्न हुई अंतर्विभागीय समन्वय समिति तथा समयसीमा के आवेदनों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा बैठक में दी गई. बैठक में नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय युसुफ कुरैशी, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौतम सिंह, अपर कलेक्टर कैलाश वानखेड़े, सुश्री निधी निवेदिता, अजय देव शर्मा तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मीना सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे. बैठक में इस बार बाढ़ आपदा प्रबंधन के संबंध में विशेष रूप से चर्चा की गई. कलेक्टर श्री वरवड़े ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे बाढ़ तथा अतिवृष्टि से निपटने के लिए अपने-अपने विभाग के संबंधित कार्य योजना तैयार कर लें. बचाव राहत कार्यो के लिये टार्च, रस्सी, गोताखोर, लाइफ जैकेट, नाव आदि उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें. साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि उक्त सभी उपकरण उचित रूप से कार्य कर रहे है, उपकरणों का परीक्षण करें. जिले में जिन-जिन क्षेत्रों जल भराव की स्थिति से खतरा उत्पन्न होने कि आशंका है, उन्हें चिन्हित कर संबंधित क्षेत्रों में सजग निगरानी रखी जाए. शहर तथा जिले के अन्य क्षेत्रों में स्थित खतरनाक भवनों की सूची तैयार कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाय. शहर में कहीं भी जल भराव की स्थिति निर्मित नहीं होने दे। नदी-नालों आदि की गाद निकाल कर साफ-सफाई की जाय। वर्षा जल निकासी के उचित प्रबंध किये जाय. वर्षा काल के दौरान पर्यटन केन्द्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रखी जाय.
एक पखवाड़े में हो 50 तलाबों का जीर्णोंद्धार
बैठक में कलेक्टर श्री वरवड़े ने जिले में तालाबों के जीर्णोद्धार के लिये जनसहयोग से शीर्घ ही अभियान शुरू करने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि एक पखवाड़े के दौरान जिले में कम से कम पचास तालाबों का गहरीकरण और जीर्णोद्धार किया जाए. वर्षा काल के दौरान वृक्षारोपण की तैयारी अभी से शुरू कर दी जाए. बैठक में सीएम हेल्पलाइन, समाधान ऑनलाइन सहित समय सीमा के विभिन्न प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की गई. बैठक में समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गये कि सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का त्वरित और सकारात्मक निराकरण किया जाए. निराकरण इस तरह हो कि आवेदक को संतुष्टी मिले.


