- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
सायबर स्पेस में कार्य करते हुए बरतें सावधानी: कपूर
समाधान अभियान की कार्यशाला में दी सायबर क्राइम की जानकारी
इंदौर. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरूण कपूर द्वारा ब्लैक रिबन इनिशिएटिव के तहत संचालित ‘समाधानÓ अभियान में 281 वीं कार्यशाला का आयोजन ‘सब्सीडरी ट्रेनिंग सेंटर (एसटीसी), सीमा सुरक्षा बल के सभागृह में किया गया. इस कार्यशाला में 205 अधिकारियों,कर्मचारियों ने भाग लिया.
श्री वरूण कपूर द्वारा कार्यशाला को संबोधित करते हुए सायबर स्पेस में हो रहे अपराधों की जानकारी दी गई एवं उनके सुरक्षित उपयोग के बारे में बताया. इस अवसर पर उपस्थितों को यह भी बताया गया कि दुनिया के लिये सायबर सुरक्षा एक चैलेंज है. इस चेलेंज के लिये जरूरी है कि अधिकारी, कर्मचारी जागरूक रहे. सायबर अपराध में कमी जनता के सहयोग से ही लाई जा सकती है.
सिटीजन सायबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुए यह बताया कि यह वह क्राईम है जो सिटीजन व उसके डिवाईस के बीच का क्राईम है. जिस डिवाईस के माध्यम से वर्चुअल वल्र्ड में जा रहे है, उसकी सुरक्षा का ध्यान रखें और उसे सुरक्षित रखने के उपाय करें क्योंकि ऑन-लाईन शिकारी जो होते हैं वे आपके डिवाईस में वायरस के माध्यम से एंट्री करके हैकिंग कर सकते है व डाटा चोरी कर सकते हैं और आपके विरूद्ध किसी भी प्रकार का सायबर अपराध घटित हो सकता है.
इसलिये हमेशा सायबर स्पेस में कार्य करते वक्त सावधानी बरतना चाहिये व सिक्युरिटी के मापदंड अपनाना चाहिये अन्यथा किसी के भी विरूद्ध सायबर अपराध घटित हो सकता है. आप जो भी एप डाउनलोड करते हैं, वह तभी डाउनलोड होता है जब उसमें टर्म एंड कंडीशन या आई एक्सेप्ट के बटन को दबाया जाता है. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आपकी जानकारी सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से किन लोगों तक जा रही है.
सायबर मार्फिंग से कर रहे बदनाम
इसके अतिरिक्त सायबर मार्फिंग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए यह बताया कि मार्फिंग के द्वारा कई लोगों को बदनाम किया जा रहा है. आप जो फोटो सोशल नेटवर्किंग पर डालते हैं, उसे मार्फिंग कर बदला जा सकता है. इसलिये कोई भी फोटो डालने के पूर्व पुर्णत: सोचे व समझें. काल्पनिक दुनिया में जिसे आप जानते हैं उसे ही दोस्त बनाये अनजान से दोस्ती कभी न करें. किसके ज्यादा दोस्त वर्चुअल वल्र्ड में हैं इस कांपीटिशन में न पड़े और सुरक्षित रहने के लिये हमेशा फ्रेण्ड ग्रुप छोटा रखें.
इस अवसर पर एस.टी.सी. बीएसएफ के पुलिस महानिरीक्षक बी.के. मेहता द्वारा श्री कपूर को स्मृति चिन्ह प्रदान कर कार्यक्रम का समापन किया गया. इस अवसर पर कार्यशाला का संचालन उप सेनानी आर.के.पालीवाल एवं आभार प्रदर्शन सेनानी श्री गुलाब सिंह द्वारा किया गया. कार्यशाला में उप पुलिस अधीक्षक श्री सुभाष सिंह भी उपस्थित रहे.
चित्र- सायबर.


