- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
अरविंदो अस्पताल से फिर 100 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर
इंदौर. इंदौर शहर कोरोना का न केवल डटकर सामना कर रहा है, बल्कि, निरंतर उसे परास्त करते हुए आगे बढ़ रहा है। शहर के कोरोना योद्धा, डॉक्टर, मेडिकल टीम, प्रशासन सभी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए इस जंग में जीत हासिल कर रहे हैं। आज भी अरविंदो अस्पताल से 100 मरीज डिस्चार्ज होकर अपने घर लौटे।
अरविंदो हास्पिटल के प्रशासनिक अधिकारी श्री राजीव सिंह के मुताबिक़ इनमें से 70 मरीज़ कोविड पॉज़िटिव थे, जो स्वस्थ हुए हैं और 30 व्यक्ति संदिग्ध कोविड थे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें भी नियमों के मुताबिक़ आज डिस्चार्ज किया गया है। यह वाकई शहरवासियों के लिए यह एक सुखद खबर है।
डिस्चार्ज हुए व्यक्तियों ने न केवल अरविंदो अस्पताल की पूरी टीम एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया, बल्कि तहेदिल से यह दुआ भी की कि इंदौर जल्द ही कोरोना महामारी को पूरी तरह शिकस्त दे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का भी आभार व्यक्त किया, जिनकी बनायी व्यवस्था से करोना संक्रमित मरीजों का मुफ्त में इलाज किया जा रहा है।
डिस्चार्ज होने वाले व्यक्तियों में से एक महिला ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि अस्पताल में चौबीसों घंटे डॉक्टर्स एवं नर्सेज ने उनका ख्याल रखा। उन्होंने बताया कि कई बार मन विचलित हो उठता था, परंतु डॉक्टर्स के सपोर्ट एवं प्रेरणा से हौसला कायम रहा और आज हम पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घर रवाना हो रहे हैं। हम खुश हैं कि वापस अपने परिवारजनों के पास लौट रहे हैं। इस निस्वार्थ सेवा के लिए सभी का धन्यवाद।
सावधानी को बनाएँ अपने जीवन का हिस्सा
अरविंदो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने वाले 60 वर्षीय प्रदीप सिंह (परिवर्तित नाम) ने आज इंदौर के नागरिकों से अपील की कि वे कोरोना को हल्के में न लें इससे संबंधित सावधानियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएँ। आज डिस्चार्ज होने वाले एक अन्य वृद्ध मरीज़ ने कहा कि हमें शासन प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करना चाहिए सभी हमारी सलामती के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। ऐसे में उनके द्वारा जो भी सलाह दी जाती है वह हमें अवश्य माननी चाहिए।


