- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
यूक्रेन से इंदौर आई स्पेशल फ्लाइट, वंदे भारत अभियान के तहत आए 101 यात्री
इंदौर. लॉकडाउन के कारण विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वंदे भारत अभियान के तहत स्वदेश लाया जा रहा है. इस क्रम में आज यूक्रेन से 101 यात्रियों को लेकर एक विशेष विमान इंदौर एयरपोर्ट पहुंचा. यात्रियों में शामिल 20 लोग इंदौर के निवासी थे. गाइडलाइन के अनुसार सभी को इंदौर में क्वॉरेंटाइन किया गया है.
वंदे भारत अभियान के तहत फ्लाइट क्रमांक ए एल 1928 मंगलवार सुबह करीब 5 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंची. बोरिस्पोल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई इस फ्लाइट में कुल 101 यात्री सवार थे, जिनमें से 20 इंदौर के हैं. आज सुबह जैसे ही फ्लाइट इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंची सभी यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अराइवल तक लाया गया.
इस दौरान सभी को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने के बाद स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ा. इनमें से कोई भी यात्री कोरोना संदिग्ध नहीं पाया गया है. इंदौर के 20 यात्रियों की स्क्रीनिंग, इमीग्रेशन के बाद चार्टर्ड बसों से एयरपोर्ट के अंदर से ही क्वारैंटाइन के लिए बी टाउन होटल और रिवाज गार्डन में शिफ्ट किया गया है, जहां सभी को निर्धारित अवधि तक रखा जाएगा.
जबकि बाकी अन्य जिलों के यात्रियों को कार टैक्सी से उनके जिलों में भिजवाया गया. इन सभी को अपने-अपने जिलों में क्वारैंटाइन रहना होगा. मेडिकल जांच के बाद अन्य जिलों के यात्रियों को कार टैक्सी से उनके जिलों में भिजवाया गया.
एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक सभी यात्री स्वस्थ हैं. उन्हें जांच की प्रक्रिया के बाद गंतव्य स्थानों पर भेजा जाएगा. एयरपोर्ट डायरेक्टर आर्यमा सान्याल के मुताबिक संबंधित फ्लाइट वंदे भारत अभियान की विशेष फ्लाइट थी.


