- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
राजस्थान का घटनाक्रम कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई: महाजन
इंदौर. मंगलवार को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (ताई) ने हर-हर मोदी, घर-घर तुलसी अभियान की शुरुआत की. इस दौरान मीडिया से चर्चा में राजस्थान के सियासी घटनाक्रम को लेकर कहा कि यह उनकी अंदरूनी लड़ाई है.
राजस्थान में युवा नेतृत्व की उपेक्षा हो रही है. लेकिन यह अब सोचना होगा कि युवा नेतृत्व की उपेक्षा नहीं होना चाहिए. भाजपा ने यह सोचना शुरू कर दिया है कि युवाओं को भी अपना नेतृत्व दिखाने का मौका मिलना चाहिए. यह तो संगठन को ध्यान देना चाहिए. सांवेर चुनाव को लेकर कहा कि जितना मुझसे बन पड़ेगा, उतना काम करूंगी.
रेल मंत्री को लिखे गए पत्र को लेकर ताई ने कहा कि मैं तो उन्हें लिखते रहती हूं. पीयूष गोयल मुझे बहुत मानते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि छोटे डिसीजन अधिकारी अपने से ले लेते हैं. वे मंत्री तक नहीं पहुंच पाते।
इसलिए मैंने कड़ा पत्र लिखा, जिससे अधिकारी चुपचाप तरीके से डिसीजन ना लें। कभी-कभी मंत्रियों को चिमटी करनी पड़ती है. इसलिए मैंने लिखा कि मैं दिल्ली में नहीं हूं तो क्या इंदौर की ओर ध्यान नहीं दोगे क्या.
लॉकडाउन को लेकर ताई ने कहा कि लॉकडाउन से भी ज्यादा हमें अपनी समझ बढ़ाना चाहिए। सोशल डिस्टेंसिंग हमारे लिए है. यदि हम नियम तोड़ेंगे तो दूसरे 10 लोगों को हम कोरोना रूपी मौत को बांटेंगे.
घर से बाहर निकलने से पहले यह सोचना होगा कि क्या मेरा घर से निकला जरूरी है क्या. केवल लॉकडाउन से बात नहीं बनेगी। हमें खुद की सुरक्षा के बारे में सोचना होगा. लॉकडाउन से जीवन नहीं चल सकता। सावधानी से हमें जीवन चलाना होगा.


