- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
इंदौर में 93 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले, 5 मौत
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों और उनकी मौत की संख्या में फिर उछाल आया. 93 नए मरीज मिलने के साथ कुल आंकड़ा 5496 हो गया. पांच मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 278 हो गया.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 3158 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 3039 निगेटिव और 93 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 25 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 1 को खारीज किया गया. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 5496 हो गया. वहीं 5 मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 278 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 108480 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 5496 पॉजीटिव निकले. इनमें से 278 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 46 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 4074 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1144 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 33 संदेहियों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 4825 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.


