- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
सफलतापूर्वक इलाज के पश्चात डिस्चार्ज किये गये 106 मरीज
कोरोना को परास्त करने की दिशा में इंदौर ने बढ़ाया एक और बड़ा कदम
इंदौर. कोरोना को परास्त करने की दिशा में इंदौर ने आज फिर एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। आज सफलापूर्वक ईलाज के पश्चात कुल 106 मरीज डिस्चार्ज किये गये। स्वस्थ्य हुये मरीजों को तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अस्पताल के स्टॉफ ने विदाई दी। स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुये मरीज सभी सहयोगियों का धन्यवाद देते हुये विजेता के भाव से घर की ओर रवाना हुये।
डिस्चार्ज मरीजों ने नि:शुल्क ईलाज के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया। संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी ने बताया कि इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज के पश्चात उन्हें स्वस्थ्य कर अब लगातार डिस्चार्ज किया जा रहा है। आज भी अरविंदो हॉस्पिटल से 47 तथा इंडेक्स हॉस्पिटल से 50, चोईथराम हॉस्पिटल से दो तथा वॉटर लिली से 7 मरीज डिस्चार्ज किये गये।
इंडेक्स हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुये विकास बहादुर सिंह कोचर ने कहा कि हमारे इलाज में कोई कमी नहीं रखी गई। बहुत अच्छा इलाज किया गया। मैं नया जीवन लेकर जा रहा हूँ। जिस तरह से उपचार मरीजों का हो रहा है। उससे लगता है कि यह शहर, हमारा प्रदेश और देश कोरोना से बहुत जल्दी मुक्त होगा तथा देश उन्नति की और आगे बढ़ेगा।
इसी तरह कोरोना को परास्त करने वाली एक ओर मरीज साजिया भी बहुत खुश है, उसका कहना है कि अस्पताल में हमारा बहुत अच्छा ध्यान रखा गया । डॉक्टर, नर्स आदि ने बड़ी मुश्किलों से हमें इस बीमारी से निकाला, सभी का शुक्रिया। इसी तरह मनीषा भौंडे ने कहा कि मैं 17 अप्रैल को भर्ती हुई थी। अस्पताल में सभी सुविधायें मिली, अच्छा उपचार हुआ, सभी को थैंक्यू।
अरविंदो हॉस्पिटल से आज कुल 47 मरीजों को स्वस्थ्य कर डिस्चार्ज किया गया, उनमें मोहम्मद शादाब खान, मो.इरफान, अजगर अली, अफसाना,मलंग, संजय कोलेकर, मो.मकसूद, रमेश, शहजाद, अब्दुल कादर, फिरदोश, नजमा बी, वर्षा तौलानी, हमीद, शंकरलाल सचदेव, ललिता, नसीम बी, माधुरी कुमायू, उषा रामटेके, शकिला, अजय शर्मा, अफजल, आकिफ खिरजी, जूहेरा, फिरदोश बी, आरिफ बेग, बेबी अशमायरा, रफीक, शमीम बी, जावेद, कोसर, नीमिष, भावेश, रिजवाना, गुलनाज बी, मो. फारूख, इकबाल जहान, साजिद रायल, त्रिपालसिंह, कश्वि जोशी, फरहद राईम, पूजा वर्मा, हाजी मो. फारूख, जयश्री काले, तृप्ती काले, अरूणा भण्डारी तथा साहिल भण्डारी शामिल हैं।
आज इण्डेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से 50 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इनमें अब्दुल सुभान अंसारी, रेहान शेख, उजेर अहमद, कृति, मनीषा, शबाना, अब्दुल मजिद, आमीर खान, असलम एहमद, कलुआ, कोशिक सामंत, लियाकत, प्रणय पाण्डे, सार्थक, विकास कोचर, आस्मा बी, गंगाबाई, हूर बानो, कुसुम, करियम बी, मुस्कान, रिजवाना बी, सयदा बी, सोनाली, वंदना, आदित्य, कोडकनंदला रंजीत, सुफियान,शमशाद, आतिफ, सलमान नागौरी, प्रियांस, नूरूद्धीन, मो.असद, सरफराज खान, परा नाईक, मेघाली, कृष्णाबाई, मो.फारूख, अंजुम बी, शाजिया, निलोफर, जाफरान तथा सारू शामिल हैं।


