- CBM India Launches Three-Year Initiative to Train 240 Grassroots Rehabilitation Workers
- Shakti Pumps Brings Made-in-India Solar and Pumping Solutions to the Global Stage at Big 5 Global 2026
- टाईरन ट्रैवल मार्केटिंग ने मल्टी-सिटी ट्रेड रोडशो के साथ पूरे भारत में रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल का विस्तार किया
- TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows
- रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्च किया ट्रेडिंगचार्ट्स: भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए नए सिरे से तैयार एआई आधारित चार्टिंग प्लेटफॉर्म
इंदौर में 107 नए कोरोना पॉजीटिव मिले, तीन मौत
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. 107 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा साढ़े सात हजार के पार हो गया और कुल संख्या 7555 हो गई. तीन मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 315 हो गया.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1671 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1530 निगेटिव और 107 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 34 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 7555 हो गया. तीन मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 315 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 139747 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 7448 पॉजीटिव निकले. इनमें से 315 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 71 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 5147 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 2093 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 32 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 5439 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


