- विदेश जाने की जरूरत नहीं, अब भारत में भी मिल रहा हाईटेक डेंटल इंप्लांट इलाज
- कम हड्डी में भी लग सकेंगे स्थायी दांत, एआई और डिजिटल प्लानिंग से बढ़ी इंप्लांट की सटीकता
- "It’s a reminder that honest stories, told with sincerity, always find their place ", Alaya F on Srikanth's National Award win!
- एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में शुरू हुआ ‘कबाब, बिरयानी एंड करीज़ फेस्टिवल’
- Jio Studios and B62 Studios’ Article 370 honoured with National Award for Best Feature Film at the 72nd National Film Awards!
इंदौर में 145 पॉजीटिव मरीज मिले, तीन मौत
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढऩे का सिलसिला जारी है. 145 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 8159 हो गई. तीन मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 328 हो गया.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1961 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1799 निगेटिव और 145 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 17 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 8159 हो गया. तीन मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 328 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 149534 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 8159 पॉजीटिव निकले. इनमें से 328 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 42 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 5771 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 2060 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 4 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 5478 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


