- 'Main Aapse Maafi Maangta Hoon': Rajeev Khandelwal's Powerful Support for the Transgender Community
- India’s Best Dancer Season 5 Welcomes the Original Iconic Creators Who Changed Dance Television Forever
- Kaun Banega Crorepati hosted by Amitabh Bachchan comes together with Google Gemini
- वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान TEKTON की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी
- एका मोबिलिटी ने इलेक्ट्रिक स्कूल बस लॉन्च कर अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का किया विस्तार
इंडेक्स अस्पताल से उपचार के बाद 17 मरीजों को किया डिस्चार्ज
इंदौर. इंदौर में कोरोना संक्रमितो का आंकड़ा 10000 के पार पहुँच चुका है वहीं इंडेक्स अस्पताल से एक बार फिर उम्मीद की किरण दिखाई दी है। आज यहाँ से एक साथ 17 मरीज़ों को सफल उपचार के पश्चात स्वस्थ कर उन्हें अपने घर भेजा गया।
स्वस्थ हुए मरीज़ों में 11 पुरुष व 6 महिलाएं शामिल है, सभी स्वस्थ हुए मरीज़ों ने अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टर्स को तहे दिल से आशीर्वाद दिया। डिस्चार्ज हुए मरीजों का कहना था कि हमें अस्पताल में सभी सुविधाएं मिली, बेहतर से बेहतर इलाज हुआ इसलिए अस्पताल स्टाफ और डॉक्टर्स को बहुत-बहुत धन्यवाद। इसके फलस्वरूप स्वस्थ होकर आज हम अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं।
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ने इसे अपनी टीम की सफलता बताया जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर ,कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, डॉ.हिमांशु सिंह, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथी शामिल है।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के चैयरमेन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने कहा मैं इस मौके पर सभी को शुभकामनाएं देना चाहता हूँ आज इंडेक्स से 17 मरीज़ स्वस्थ होकर घर लौटे है। हमारे डॉक्टर और उनकी टीम की लगातार मेहनत और लगन का ही यह परिमाण है कि हम निरतंर सफलताएं हासिल कर पा रहे है।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया हमारा लगातार यहीं प्रयास रहता है कि हम मरीज़ों को उचित इलाज के साथ-साथ सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाए जिससे मरीज़ों को जल्दी स्वस्थ होने में मदद मिले और इस प्रयास में हम सफल होते नज़र आ रहे है।


