- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
बेहतर इलाज से 60 साल से अधिक आयु के 18 मरीजों ने जीती कोरोना की जंग
कोरोना को परास्त करने वालो में सबसे अधिक 90 वर्ष आयु की बुजुर्गा तथा सबसे कम 10 साल के बालक भी शामिल
इंदौर. इंदौर में आज फिर राहत की एक बड़ी खबर आई। कोरोना से संक्रमित 70 मरीजों को एक साथ स्वस्थ कर अरविंदो हॉस्पिटल से आज डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज मरीजों में 60 साल से अधिक आयु के 18 मरीज शामिल हैं।
कोरोना को परास्त करने वालों में सबसे अधिक 90 वर्ष आयु की बुजुर्गा और सबसे कम 10 वर्ष आयु के दो बालक भी शामिल है। इंदौर में कल एक साथ 104 मरीजों को स्वस्थ होने के पश्चात डिस्चार्ज किया गया था।
इंदौर में इलाज के लिए उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सकीय सुविधाओं और अन्य इंतजामों से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। कोरोना मरीज लगातार स्वस्थ हो रहे है। इंदौर में हर आयु वर्ग के मरीज कोरोना को परास्त कर रहे है।
आज डिस्चार्ज हुये 70 मरीजों में से अधिकांश इंदौर के हैं। इनके अलावा धार, रतलाम, मंदसौर, झाबुआ, बड़वानी, देवास, उज्जैन, अलिराजपुर, खरगौन आदि के मरीज भी शामिल हैं। इंदौर में निजी तथा शासकीय अस्पतालो में कोरोना के इलाज के लिये बेहतर व्यवस्थाएं की गई है।
बेहतर इलाज से हर आयु वर्ग के मरीज लगातार स्वस्थ होकर कोरोना को मात दे रहें हैं। स्वस्थ हुये मरीजों ने शासन-प्रशासन, अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक और अन्य स्टॉफ की सराहना की है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद दिया। आज डिस्चार्ज हुये मरीज कोरोना को परास्त कर विजयी भाव के साथ अपने घरों की और रवाना हुये है।


