- One ride 2026: final call to ride for the snow leopard
- वन राईड 2026: स्नो लेपर्ड के लिए राईड करने का अंतिम मौका
- AU Small Finance Bank appoints Anil Agarwal as Senior Executive Group Head – Commercial & Institutional Banking and Amol Padhye as Chief Risk Officer
- राघव जुयाल की एनर्जी ने ‘द पैराडाइज’ में उनके किरदार को ही बदल डाला
- Sun Neo announces ‘Jaan-e-Wafa’: Where destiny brings two hearts together, but identity, marriage and family expectations stand in their way.
इंदौर में 181 नए कोरोना पॉजीटिव मिले, तीन मौत
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या भी बढऩे के साथ मौतों का सिलसिला जारी है. 181 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का की संख्या 10967 हो गया. तीन मौत के साथ मरने वालों की संख्या 356 हो गई.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1657 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1441 निगेटिव और 181 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 25 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 10 खारिज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 10967 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 191332 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 10967 पॉजीटिव निकले. इनमें से 356 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 150 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 7524 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 3087 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 2 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 5945 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


