- खांसी से राहत के लिए सुरक्षित आयुर्वेदिक समाधानों की ओर बढ़ता रुझान - वैद्य सुजाता चौधरी
- पीएनबी ने जनजातीय क्षेत्रों में आवास वित्त तक पहुंच बढ़ाने के लिए प्रारंभ की “ट्राइबल प्लस ऋण योजना”
- पुष्कर जोग ने यूके में अपनी नई हिंदी फिल्म ‘अंतराल’ की शूटिंग शुरू की
- Pushkar Jog Begins Shoot for New Hindi Film Antaraal in the UK
- In a world that's forgotten how to slow down, the trailer of the Award- winning film Max, Min and Meowzaki reminds us that healing takes time
इंदौर में 189 नए कोरोना पॉजीटिव मिले
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या थम नहीं रही है. 189 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का की संख्या 10559 हो गई. तीन मौत के साथ मरने वालों की संख्या 349 हो गई.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2900 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2462 निगेटिव और 179 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 11 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 3 खारिज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 10559 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 186437 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 10559 पॉजीटिव निकले. इनमें से 349 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 325 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 7140 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 3070 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 6 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 5908 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


