- MIT-WPU के शोधकर्ताओं ने सोलर थर्मल बैटरी विकसित की; सूर्यास्त के बाद भी गर्म पानी रहेगा उपलब्ध
- सुरक्षित रहें: रोज़मर्रा के लेन-देन में अपनाएं सुरक्षित भुगतान आदतें
- मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती, सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का लिया संकल्प
- Welcome To The Jungle Emerges as the Biggest Stress Buster of 2026, Wins Hearts as a Complete Family Entertainer
- सोनल चौहान ने मिर्जापुर: द मूवी की दुनिया में रखे कदम; उनका दिलचस्प नया लुक देख फैंस हुए एक्साइटेड
इंदौर में 19 नए कोरोना पॉजीटिव मिले, 4 मौत
इंदौर. शहर में 19 नए मरीज मिलने के साथ कोरोना पॉजीटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 4753 हो गया. चार मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 236 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1259 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1214 निगेटिव और 19 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 15 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 11 खारीज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 4753 हो गया. वहीं चार मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 236 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 87494 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 4753 पॉजीटिव निकले. इनमें से 236 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 24 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 3576 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 941 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से 46 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. क्वारेंटाइन सेंटरों से अब तक कुल 4528 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.


