- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
निसर्ग तूफान का असर, 2 इंच बारिश, कई जगह गिरे पेड़
इंदौर. निसर्ग तूफान का असर शहर में भी देखने को बुधवार रात से तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा. कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही. इस दौरान 51 मिमी यानि दो इंच बारिश हो गई. सड़कों पर पानी बह निकला. कई जगह पेड़ और होर्डिंग्स गिर गए.
चक्रवात तूफान निसर्ग का असर शहर में बुधवार शाम से ही दिखने लगा था. बादल छा गए थे और तेज हवाए चल रही थी. रात होते-होते बूंदाबादी शुरू हो गई. मौसम को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया था और निगम की टीम भी सक्रिया हो गई थी. इधर, इसके बाद देर रात कभी तेज तो कभी धीमी बरसता होती रही. बुधवार शाम से शुरू हुआ यह सिलसिला गुरूवार सुबह लगभग 11 बजे तक चलता रहा. इस दौरान 51 मिमी. यानि दो इंच बारिश हो गई.

कल रात से लगातार हो रही बारिश से कई जगहों पर पेड़ो को नुकसान पहुंचा और धाराशायी हो गए. बारिश और बिजली की लाइनों पर पेड़ गिरने के कारण कई जगह लाइट भी चली गई जिससे लोग रात में परेशान होते रहे. हालांकि निगम और बिजली विभाग की टीम ने मैदान संभाल लिया था जिससे धाराशायी पेड़ों को हटाया गया.
वहीं बिजली विभाग की टीम ने विद्युत की आपूर्ति जारी रखी. बारिश से कान्हा नदी में पानी बढ़ गया और अन्य नालों में भी पानी बह निकला. स्टेशन रोड पर सीवरेज की लाइन डालने का काम चल रहा था रात को हुई बारिश के कारण खुदे हुए गड्ढे में पानी भर गया.
27 स्थानों से पेड़ व अन्य स्थानो से टहनियां हटाई
निगमाआयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने निसर्ग तुफान के कारण विगत रात्रि से हो रही शहर बारिश व तेज हवाओ के संदर्भ में निगम प्रशासन की तैयारियों का जायजा निगम कन्टोल रूम पर लिया गया. आयुक्त द्वारा निगम कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया. कन्ट्रोल रूम से ही उद्यान उपायुक्त कैलाश चौधरी व समस्त झोनल अधिकारियो से बात कर उनके क्षेत्र में पेड गिरने एवं अन्य कोई घटना के संबंध में जानकारी ली गई.
साथ ही तत्काल कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये गये. इस मौके पर अपर आयुक्त श्री देवेन्द्र सिंह, व अन्य अधिकारी उपस्थित थे. शहर में हो रही बारिश व तेल हवाओ के कारण विगत रात्रि में लगभग 27 स्थानों से पेड़ व अन्य स्थानो से टहनिंया गिरने की निगम कन्ट्रोल रूम, उद्यान शाखा व झोनल कार्यालयो पर सूचना प्राप्त होने पर निगम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए, गिरे हुए पेड व टहनियां हटाने की त्वरित कार्यवाही की गई.


