- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
इंडेक्स अस्पताल से डिस्चार्ज किये 23 मरीज
इंदौर. इंदौर में आज एक बार फिर खुशियों का कारवाँ तेजी से आगे बढ़ा है। इंदौर में डिस्चार्ज हुये मरीजों की संख्या में बढ़ी वृद्धी हुई है। आज इंडेक्स अस्पताल से एक साथ एक ही दिन में 23 मरीजों का कोरोना मुक्त करने के पश्चात डिस्चार्ज किया गया।
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ने इसे अपनी टीम की सफलता बताया जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर ,कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, डॉ.हिमांशु सिंह, नर्सिंग डायरेक्टर असलम खान, नितिन कोथवाल, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथी शामिल है।
सोचा नहीं था की इतना अच्छा होगा इलाज
इंडेक्स अस्पताल से डिस्चार्ज हुए 61 वर्षीय बुजुर्ग (कमल सिंह ठाकुर) ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुये कहा कि इतने अच्छे अस्पताल में, इतने अच्छे से इलाज होगा यह सोचा भी नहीं था। बहुत अच्छी सुविधाएं मिली, बहुत अच्छा इलाज हुआ। इसके फलस्वरूप मैं पूरी तरह ठीक होकर घर जा रहा हु। मुझे बहुत खुशी हो रही है।
प्रशंसा के लिये मेरे पास नहीं है शब्द
इंडेक्स अस्पताल से डिस्चार्ज हुए 60 वर्षीय बुजुर्ग(लक्ष्मण बामनिया) ने कहा कि मैं इस अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव होकर आया था, बेहतर इलाज एवं बेहतर सुविधाएं मिली। इसके फलस्वरूप मैं कोरोना मुक्त होकर जा रहा हूं। मेरे पास प्रशंसा के लिये कोई शब्द नहीं है, मैं निशब्द हूं, अस्पताल प्रबंधन का धन्यवाद एवं सभी का आभार।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि इंडेक्स से आज एक बार फिर बड़ी संख्या में 23 नये स्वस्थ हुए मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। हमारे डॉक्टर्स और उनकी टीम को मैं धन्यवाद देना चाहता हूँ जिनकी मेहनत से हम ये सफलताएं प्राप्त कर पाए है। डॉक्टर्स और उनकी टीम अपने घर व परिवार को छोड़ कर पूरी ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभा रहे है साथ ही मरीज़ों को उचित इलाज के साथ-साथ स्पेशल डाइट व सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवा रहे है जिससे मरीज़ इस गंभीर बीमारी को हराने में सफल हो रहे है।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया इंडेक्स में मरीज़ों के सफल उपचार के बाद उन्हें स्वस्थ कर डिस्चार्ज करने का सिलसिला तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इंडेक्स अस्पताल मरीज़ों को सटीक इलाज के साथ साथ योग क्रियाओ द्वारा मानसिक स्तर पर मजबूत भी बनाता है जिस से मरीज़ों को कोरोना से लड़ने का साहस मिल सके।


