- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 पटवारी सम्मानित
कलेक्टर ने पटवारियों से किया सीधा संवाद
इंदौर. कलेक्टर मनीष सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गई. इस दौरान सांसद शंकर लालवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे. बैठक में जिले के समस्त अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक तथा पटवारी मौजूद रहे.
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व कार्यों में आयी प्रगति एवं राजस्व संबंधित सीएम हेल्प लाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में पिछले कुछ माह में आये सुधार को देखते हुये राजस्व अमले की प्रशंसा की एवं सभी को बधाई दी. उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी राजस्व कार्यों का निपटारा समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें, ताकि आमजनों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े.
इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने एक अनूठी सकारात्मक पहल की नीव रखी. उन्होंने राजस्व अमले के महत्वपूर्ण अंग पटवारियों से सीधा संवाद स्थापित किया साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 पटवारियों को सम्मनित भी किया. उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर पटवारी प्रशासन की छबि का निर्माण करता है. इसलिये राजस्व अमले में पटवारी की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है.
उन्होंने पटवारियों को आश्वस्त किया कि वे जनता के काम करे, किसी दबाव या प्रभाव में नहीं आएं. इसके लिये उन्हें शासन-प्रशासन का पूरा सहयोग और संरक्षण मिलेगा. पटवारी आम जनता और किसानो की समस्या संवेदनशीलता के साथ सुनें और उनका संतुष्टिपूर्वक निराकरण भी करें.
जनता के काम प्राथमिकता से करें
कलेक्टर ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में आप सभी जनता के कामों को प्राथमिकता से करें. इसलिए जरूरी है कि राजस्व अमला पूरी जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वाहन करे. उन्होंने कहा कि हम सभी निरंतर इस तरह के इंटरैक्टिव सत्र आयोजित करते रहेंगे.
जनहितों के क्रियान्वन में पटवारी की महत्वपूर्ण भूमिकाः सांसद
सांसद श्री लालवानी ने कहा कि उन्होंने ऐसा कार्यक्रम पहली बार देखा है, जिसमें किसी कलेक्टर ने इस तरह से सीधे पटवारियों से संवाद स्थापित कर उनका सम्मान भी किया. मुख्यमंत्री इंदौर को सपनों का शहर कहते है. सपनों के शहर को बनाने के लिए जनहितों के क्रियान्वयन में राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है.
समस्याओं का किया निराकरण
बैठक की समाप्ति में पटवारियों द्वारा कलेक्टर श्री सिंह को कार्यों के निर्वाहन के दौरान आ रही समस्यों के बारे में अवगत कराया गया. जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने त्वरित कार्यवाही करते हुये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि जिन भी पटवारियों की क्रमोन्नति लंबित है, उन्हें समयबद्ध तरीके से क्रमोन्नति का लाभ दिलाना सुनिश्चित करे. इसी तरह सात दिवस के अंदर पात्र पटवारियों का स्थाईकरण कराने के निर्देश एसडीएम को दिये।


